BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

जश्न-ए-जुनूँ - 8 : एकलव्यम् अष्टम् समागम: जुनूनियत से सराबोर रहा आठवाँ वार्षिकोत्सव

Vision Live/Greater Noida 
कला, साहित्य, संस्कृति एवं समाज सेवा को समर्पित तथा भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्था काव्य कॉर्नर फाउंडेशन का आठवां वार्षिकोत्सव ब्लूम इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेटर नोएडा  में सम्पूर्ण भव्यता के साथ आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का आकर्षण 100 से अधिक बच्चों द्वारा भव्य कला प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मैक्स हॉस्पिटल पड़पड़गंज द्वारा समाज हित में चिकित्सीय वार्ता, देश के सुप्रसिद्ध रत्नों द्वारा काव्य पाठ तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं एवं प्रबुद्धजनों का सम्मान रहा।
मुख्य अतिथि के रूप में  सतेंद्र सिसोदिया  (क्षेत्रीय अध्यक्ष, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, भाजपा) व   गजेंद्र सिंह मावी (जिलाध्यक्ष, गौतबुद्धनगर, भाजपा) का विशिष्ट सानिध्य प्राप्त हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्व विख्यात कवि, लेखक आ.  लक्ष्मी शंकर बाजपेयी  व आयोजन का सधा हुआ संचालन संस्थापिका डॉ पूजा सिंह गंगानिया (जिला संयोजक, गौतमबुद्ध नगर, भाजपा) द्वारा किया गया।
कार्यक्रम की भव्यता देखते ही बनती एवं सभी प्रतिभाओं ने अपनी प्रस्तुतियों से आयोजन को यादगार तथा नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। गत वर्षों भातीं इस वर्ष भी कार्यक्रम में कला प्रदर्शनी का आकर्षण देखते ही बन रहा था। एक से बढ़कर एक कला कृतियाँ प्रदर्शनी की शोभा रही।नृत्य एवं गायन में भी कलाकारों द्वारा शानदार प्रस्तुति रही।
संस्था के प्रतिष्ठित पुरस्कार डॉ. कुंवर बेचैन साहित्य साधक स्मृति सम्मान -2025 से विश्व विख्यात कवि, लेखक आ.  लक्ष्मी शंकर बाजपेयी  को उनके साहित्य में अभूतपूर्व योगदान के लिए सम्मानित किया गया। 
काव्य कार्नर फाउंडेशन का सफल एवं अविस्मरणीय, अद्भुत एवं अनूठा रहा आठवाँ वार्षिकोत्सव । देश भर के साहित्यकारों एवं कलाकारों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का समापन स्वादिष्ट भोजन के साथ हुआ।