BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

जीबीयू की छात्रा श्रुति शुक्ला को आईसीएसएसआर की डॉक्टरल फेलोशिप में मिला

Vision Live/Greater Noida 
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के राजनीति और अंतर्राष्ट्रीय अध्ययन विज्ञान विभाग, स्कूल ऑफ़ ह्युमानिटीज़ एंड सोशल साइंसेज़ की शोध छात्रा श्रुति शुक्ला ने इंडियन काउंसिल ऑफ सोशल साइंस रिसर्च (आईसीएसएसआर), नई दिल्ली की प्रतिष्ठित डॉक्टरल फेलोशिप प्राप्त कर विश्वविद्यालय और अपने विभाग का नाम गौरवान्वित किया है।
श्रुति शुक्ला प्रो. विवेक कुमार मिश्र के निर्देशन में “भारत की मेरीटाइम पॉवर के परिप्रेक्ष्य में अंडमान निकोबार के जिओ-स्ट्रेटेजिक महत्व” विषय पर शोध कर रही हैं। उनकी इस शोध का उद्देश्य भारत की समुद्री शक्ति और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के सामरिक महत्व को विश्लेषित करना है, जो देश की सुरक्षा और विकास की दृष्टि से अत्यधिक प्रासंगिक है।
इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रविंद्र कुमार सिन्हा ने श्रुति शुक्ला का बधाई देते हुए कहा कि यह विश्वविद्यालय के लिए गर्व की बात है और उनके सुपरवाइजर प्रो. विवेक कुमार मिश्र को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने इस उपलब्धि को न केवल विश्वविद्यालय बल्कि भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान क्षेत्र के लिए भी गौरव का क्षण बताया। संकाय की अधिष्ठाता प्रो बंदना पांडे ने भी बधाई दी। श्रुति शुक्ला की इस सफलता से शोध और अकादमिक क्षेत्र में प्रेरणा का नया स्रोत स्थापित हुआ है।