BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

दनकौर भाजपा मंडल चुनाव को लेकर सरगर्मी शुरू

Vision Live/Dankaur 
दनकौर में भाजपा मंडल चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के संगठन महापर्व  के अवसर पर  दनकौ मंडल के चुनाव हेतु  द्रोणाचार्य मंदिर प्रांगण में चुनाव अधिकारी के नाते जिला उपाध्यक्ष सुनील भाटी ने चुनाव संपन्न कराने के लिए पार्टी के वरिष्ठ और कर्मठ कार्यकर्ताओं के बीच जाकर नामांकन प्रक्रिया को पूर्ण कराया। इस अवसर पर मंडल चुनाव अधिकारी व जिला उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी सुनील भाटी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह कार्यकर्ताओं की पार्टी है, यह केडर बेस पार्टी है यहां पर कोई भी कार्यकर्ता बूथ का अध्यक्ष, मंडल का अध्यक्ष हो या फिर जिले का अध्यक्ष हो अपनी मेहनत और लगन ईमानदारी के साथ पार्टी के बड़े से बड़े पद पर आसीन हो सकता है। उन्होंने कहा कि आज कार्यकर्ताओं की बदौलत भारतीय जनता पार्टी केंद्र और कई राज्यों में अपना शासन चला रही है। भारतीय जनता पार्टी का शासन निष्पक्ष और ईमानदार है । इसलिए आप भी एक कर्मठ मंडल अध्यक्ष का चुनाव करें जो भी मंडल का अध्यक्ष बने सारे कार्यकर्ता उसके साथ चट्टान की तरह खड़े होकर पार्टी के कार्य को आगे बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि दनकौर में
  10 कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष के लिए आवेदन किया है, 7 कार्यकर्ताओं ने जिला प्रतिनिधि के लिए आवेदन किया है। सभी फॉर्म जांच कर जिला चुनाव अधिकारी  विजय शिवहरे  को अपनी रिपोर्ट बनाकर दे देंगे। इस अवसर पर प्रमुख लोगों में राजवीर सिंह ,हरिदत्त शर्मा ,अनिल कुमार, राजे कसाना, पंकज कौशिक, अमित नागर, अखिलेश नागर, संजय शर्मा, अतुल मित्तल ,संदीप गर्ग ,बालेश्वर नागर ,राजेंद्र योगी, डॉ राजकुमार ,अनिल गोयल ,हरपाल सिंह ,रिंकू चौहान, गजेंद्र बाल्मिक, नितिन नागर ,पवन चौधरी ,नीरज शर्मा, शैलेंद्र गोविल ,सोनू वर्मा, बंटी गुर्जर, संदीप शर्मा ,अजय टेंट वाले, राजेंद्र भाटी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।