BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में मनाया

विजन लाइव/ ग्रेटर नोएडा
भारतीय जनता पार्टी जनपद गौतमबुद्धनगर में भाजपा के सभी 11 मंडलों पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में मनाते हुए सुशासन सदभावना यात्रा निकाली गयीं। और ज़िला कार्यालय पर श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर एक प्रदर्शनी का आयोजन भी किया प्रदर्शनी का उद्घाटन पूर्व केंद्रीय मंत्री गौतमबुद्नगर के लोकप्रिय सांसद डॉक्टर महेश शर्मा ने किया। अटल के जीवन पर प्रदर्शनी पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री सांसद डॉक्टर महेश शर्मा ने कहा कि अटल भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रेरणासोत्र हम सब के मार्गदर्शक जिन्होंने पोखरण में परमाणु बम का विस्फोट कर भारत की ताक़त का परिचय कराया। देश उनके बताये मार्ग पर आगे बढ़ रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की सरकार एक सशक्त समृद्धिशाली और आत्मनिर्भर भारत के सपने को पूर्ण करने के निर्माण में लग कर उनके सुशासन की कल्पना को चरितार्थ कर भारतीय राजनीति को नई दिशा दे रही है। जिलाध्यक्ष गजेन्द्र मावी ने कहा भारत के सर्वमान्य नेता कवि पत्रकार ओजस्वी वक्ता राष्ट्रवादी नेता जिन्होंने परमाणु बम विस्फोट कर दुनिया को भारत का लोहा मनवाया। आज भाजपा कार्यालय पर उनके जीवन के जीवनी पर प्रदर्शनी लगायी गई। इस प्रदर्शनी के माध्यम से उनके जीवन से सीख कर और आगे बढ़ सके मुख्यरूप से ज़िला महामंत्री धर्मेन्द्र कोरी,दीपक भारद्वाज ,मनोज गर्ग ,योगेश चौधरी कार्यक्रम संयोजक पवन नागर, सेवानंद शर्मा ,सतेंद्र नागर ,मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, रवि जिन्दल ,गुरु देव भाटी ,सत्यपाल शर्मा, अमित पंडित, विमल पुंडीर, भगवत् शर्मा, बबलू गुर्जर, महेंद्र नागर, पिंकु गुर्जर ,डॉक्टर सुरेन्द्र नागर ,पंकज रावल, अजय निगम आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।