BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

सपाइयों ने चौधरी चरण सिंह को याद किया


Vision Live/Greater Noida 
 भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की जयंती सूरजपुर स्थित समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर किसान दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें को पुष्पांजलि अर्पित कर और उनके जीवन पर विचार गोष्ठी का आयोजन कर उन्हें याद किया। इस मौके पर पार्टी के जिला पंचायत सदस्य सुनील भाटी देवटा ने चौ. चरण सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानों के सच्चे शुभचिंतक थे, उनकी नीति गरीब और किसानों को ऊपर उठाने की थी। उनका मत था कि बगैर किसानों को खुशहाल किए देश का विकास नहीं हो सकता। उन्होंने हमेशा किसानों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए उन्हें हल कराने का सार्थक प्रयास किया। चौधरी चरण सिंह ने किसान को मजबूत बनाने के लिए उनके हितों को सदैव सर्वोपरि रखा और किसान की प्रगति में अहम योगदान दिया। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह समाजवादी विचारधारा से जुड़े वह क्रांतिकारी नेता थे जिन्होंने आजादी से पहले भारत को अंग्रेजों से आजाद कराने के लिए और बाद में भारत से गरीबी मिटाने के लिए संघर्ष किया। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र नागर ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने पूरा जीवन सादगी के साथ और गरीबों की सेवा करते हुए जिया। उनका ध्येय किसानों को आर्थिक रुप से आत्मनिर्भर बनाने था। उन्होंने किसान और आम जनता के हित में कई कदम उठाए। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव चौधरी चरण सिंह के पदचिन्हों पर चलते हुए की गरीब, किसान, मजदूर के उत्थान के लिए काम कर रहे है। इस अवसर पर मुख्य रूप से कृष्णा चौहान, यूनुस प्रधान, अकबर खान, नवीन भाटी, उपदेश नागर, विनोद लोहिया, रोहित मत्ते गुर्जर, कपिल ननका, प्रवीण भाटी, सीपी सोलंकी, मनोज शर्मा, अनीस अहमद, जय यादव, विक्रम टाइगर, देवेन्द्र भाटी, अनूप तिवारी, गजेन्द्र यादव, अनिल नागर, संजीव नागर, विनय शर्मा, पवन जोगी, जाकिर जेडी, अनीता चौहान, आसिफ अल्वी, उपेंद्र यादव, नफीस खान, अश्ववनी अवस्थी, असगर सैफी आदि मौजूद रहे।