Vision Live/Greater Noida
समाजवादी पार्टी कर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने में जनपद गौतमबुद्ध नगर की जेल में बंद आंदोलनकारी किसानों से मुलाकात करने और उनकी बिना शर्त रिहाई के लिए प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता करने के लिए सोलह सदस्यों का एक प्रतिनिधि मण्डल का गठन किया है। यह प्रतिनिधि मण्डल गुरूवार को जेल में बंद किसानों से मुलाकात करेगा। यह जानकारी देते हुए पार्टी के जिला अध्यक्ष सुधीर भाटी ने बताया कि शांतिपूर्ण तरीके से अपने अधिकारों के लिए आंदोलन कर रहे किसानों के प्रति शासन प्रशासन ने दमनकारी नीति अपनाते हुए बलपूर्वक गिरफ्तार कर जेल भेजने की घटना का संज्ञान लेते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने जेल में बंद किसानों से मुलाकात करने और किसानों के बिना शर्त रिहाई के लिए प्रशासनिक अधिकारों से वार्ता करने के लिए 16 सदस्यों का एक प्रतिनिधि मंडल नियुक्त किया है जो गुरुवार को जेल में बंद किसानों से मुलाकात करेगा।
इस प्रतिनिधि मंडल में फतेहपुर से सांसद नरेश उत्तम पटेल, मुजफ्फरनगर से सांसद हरेंद्र मलिक, अंबेडकर नगर से सांसद लाल जी वर्मा, कांठ से विधायक कमाल अख्तर, जिला अध्यक्ष सुधीर भाटी, पूर्व प्रत्याशी राजकुमार भाटी, फकीर चंद नागर, गजराज नागर, वीर सिंह यादव, महेंद्र नागर, सुनील चौधरी, सुनील देवटा, आश्रेय गुप्ता, इन्दर प्रधान, नरेन्द्र नागर, सुधीर तोमर शामिल है।