BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

स्व. सहाय वंचितों के उत्थान का मार्ग प्रशस्त करना चाहते थे: पूर्व न्यायाधीश

स्व हरिवंश सहाय  का 86 वां जयंती समारोह
विजन लाइव / देवरिया (भाटपार रानी)
पूर्व जिला न्यायाधीश एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक सिंह कुशवाहा ने कहा कि पूर्व सांसद व पूर्व विधायक हरिवंश सहाय कुशवाहा के लिए सादगी उनके जीवन का आदर्श रहा। प्राध्यापक, चार बार विधायक  एक बार सांसद, कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त कर विभिन्न राजनीतिक पदों पर रहने के बावजूद भी  रेलवे के दो कमरों की मकान अपना जीवन काट लिए। उनका सपना मंत्री या विधायक बनाने तक सीमित नहीं था। बल्कि वे दबे कुचले, शोषित और वंचित लोगों को न्याय दिलाकर उनके उत्थान मार्ग प्रशस्त करना चाहते थे। वे सदैव कहां करते थे कि  राजनेता एवं मतदाता के बीच का संबंध दाता और याचक नहीं बल्कि भाई- भाई का हो। 
उक्त बातें सेवानिवृत न्यायाधीश श्री सिंह बुधवार को सहाय आवास पर आयोजित स्व हरिवंश सहाय  के 86 वें जयंती समारोह में कहीं। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय सहाय का दबे कुचले, वंचितों एवं शोषितों को न्याय एवं उनका हक दिलाना उनके जीवन का मकसद रहा ।बाहुबलियों एवं सामंतवादियों के सामने कभी झुके नहीं।असहायियों पर पुलिस प्रशासन का जुल्म, जातीय ,अत्याचार उन्हें पसंद नहीं रहा।उनके विरुद्ध मोर्चा खोलना, लिखा- पढ़ी कर उन्हें दुरुस्त कर राह दिखाना उनका स्वभाव रहा। उनके भीतर ईमानदारी इस कदर कूट-कूट कर भरी गई थी कि वे समाज के अतिरिक्त अपने विषय में कभी सोचा नहीं।
समाजसेवी सच्चिदानंद शाही ने कहा कि शुचिता व पवित्रता के प्रति संकल्पित रहे स्व.सहाय के अनुपस्थिति से  पूर्वांचल में समाजवादी आंदोलन के एक और नक्षत्र का अवसान हो गया। वे सार्वजनिक जीवन में शुचिता व पवित्रता के प्रति कृत संकल्पित रहे। अपने राजनीतिक जीवन में उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला। वे जीवनभर समाजवादी मूल्यों से जुड़े रहे। आज वे वर्तमान युवा पीढ़ी के लिए  प्रेरणास्त्रोत है।
वरिष्ठ भाजपा नेता डॉक्टर अरविंद सहाय ने कहा कि स्वर्गीय सहाय गरीबों व मजलूमों की लड़ाई हमेशा लड़ते रहे। उन्होंने कभी किसानों, नौजवानों व गरीबों के हितों के साथ समझौता नहीं किया। उनके रास्ते पर चलकर ही समाज का भला हो सकता है।पूर्व सांसद हरिवंश सहाय का संबंध दलीय सीमाओं से ऊपर रहा। उत्तर प्रदेश व बिहार के कई दलों के नेताओं व कार्यकर्ताओं से उनका मधुर संबंध रहा।
जयंती समारोह में भाजपा मंडल अध्यक्ष भाटपार रानी राजेंद्र जयसवाल ,बनकटा शशि रंजन तिवारी, घाटी अनिल शाही, पड़री संजय पटेल ,समाजसेवी सच्चिदानंद  शाही, प्रबंधक रामायण सिंह कुशवाहा,पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह कुशवाहा ,मंडल महामंत्री जितेंद्रजायसवाल ,सभासद चंदन मद्धेशिया ,दुर्गेश्वरी सोनी ,सीमा कुशवाहा  कृष्ण कुमार शाही उर्फ टाइगर सिंह ,अभय प्रताप सिंह, मुरलीधर कुशवाहा ,लालबाबू यादव, सभासद राजेश गुप्ता, धर्मेंद्र कुशवाहा ,वरिष्ठ पत्रकार विपुल तिवारी ,डॉक्टर श्रीनिवास मिश्र, डॉक्टर मोतीलाल यादव ,अभिषेक शाही ,ओमप्रकाश शाही ,प्रेम नाथ कुशवाहा ,अजय कुशवाहा ,वरिष्ठ नेता श्यामदेव यादव ,नारायण कुशवाहा, पूर्व नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि रविंद्र कुशवाहा, संतोष पांडेय ,पीयूष सिंह ,अरविंद कुशवाहा, कुलवंत सिंह, रितिक गुप्ता ,दिल बंधु चौहान ,अभय शर्मा, प्रतीक तिवारी ,अभिषेक कुशवाहा, दिग्विजय नाथ तिवारी, संजय कुशवाहा ,विपिन बिहारी कुशवाहा, डॉक्टर के के मिश्रा आदि लोगों ने हिस्सा लिया।