BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

भाजपा ज़िला संगठन पर्व चुनाव कार्यशाला हुई


Vision Live/Greater Noida 
 भाजपा ज़िला कार्यालय तिलपता गोलचक्कर पर ज़िला संगठन पर्व चुनाव कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में मुख्यअतिथि भाजपा संगठन ज़िला चुनाव अधिकारी  विजय शिवहरे व पूर्व केन्द्रीय मंत्री व गौतमबुद्धनगर सांसद म डॉक्टर महेश शर्मा मुख्य अतिथि रहे । बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गजेन्द्र मावी ने की और संचालन जिला महामंत्री योगेश चौधरी ने किया।  संगठन पर्व कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विजय शिवहरे ने कहा कि भाजपा संगठन चुनाव को एक पर्व के अनुसार मनाते हुए बूथ गठन के चुनावों में लगी है ,सभी बूथ गठन के कार्य हो चुके है। 15 दिसंबर-2024 तक मंडल गठन चुनाव होगा। सभी संगठन के चुनावी पर्व की तरह ख़ुशी हर्षोल्लास से पूर्ण हों, उसके लिये  सभी मंडलों के चुनाव अधिकारी बनाये गये है और सभी चुनाव अधिकारी संगठन पर्व के रूप में सर्वसम्मति से बूथ गठन के कार्यों को पूरा कराकर उसी प्रकार से मंडल गठन के कार्य को पूरा करेंगे। पूर्व केन्द्रीय मंत्री व सांसद डॉक्टर महेश शर्मा  ने कहा कि भाजपा संगठन  वह राजनैतिक संगठन है  जिसमे एक सामान्य कार्यकर्ता भी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है। भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन  चुनाव को पर्व के रूप में पहले सदस्यता संगठन पर्व अभियान  की शुरूआत २ सितंबर से पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष   जेपी नडडा  ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  से कराते हुए अभियान की शुरुआत की जिसमे पूरे देश में भाजपा के लगभग इन तीन महीनों में 11 करोड़ से अधिक भाजपा सदस्य बन चुके हैं । संगठन पर्व चुनाव पर सभी बूथों का गठन करने के काम को पूरा करते हुए अब मंडल चुनाव होगा। जिलाध्यक्ष  गजेन्द्र  मावी ने कहा कि 13  नवम्बर से 15 तक सभी मंडलों की संगठन पर्व कार्यशाला आयोजित की गई।  उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि जो भी पूर्व पदाधिकारी, कार्यकर्ता बूथ पर काम कर रहे है उनको साथ लेकर सर्वसम्मति से बूथ गठन का कार्य पूरा करने का काम भाजपा कार्यकर्ताओं  ने किया और सभी कार्यकर्ता मंडल चुनाव गठन के कार्य में लगेंगे। इस अवसर पर मुख्यरूप से  दादरी विधायक तेजपाल नागर , जिला महामंत्री व ज़िला सह चुनाव अधिकारी योगेश चौधरी, धर्मेन्द्र कोरी, दीपक भारद्वाज,  वेदप्रकाश गुप्ता ,सतेंद्र अवाना, मनोज गर्ग ,जिला उपाध्यक्ष सुनील भाटी, पवन रावल ,सतेन्द्र नागर, पवन नागर, राहुल पंडित ,जिला मीडिया  प्रभारी कर्मवीर आर्य, सचिन शर्मा, पंकज रावल  ,जिला मंत्री सत्यपाल शर्मा  ,गुरुदेव भाटी ,अभिषेक शर्मा, सतपाल तालान ,सुनील शर्मा,  इन्द्र नागर, दिनेश भाटी, अमित पंडित, महेश शर्मा, संजय भाटी ,मनोज भाटी ,राजीव सिंघल, विजय रावल, अनीता गौतम , महेन्द्र नागर ,राज नागर, रजनीं तोमर ,सतवीर भाटी,  बिरेन्द्र भाटी,मनोज प्रधान ,सतीश भाटी ,अंश नागर ,श्यामवीर भाटी ,अशोक रावल ,मुकेश चौहान आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।