BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

जिला कारागार में महिला बंदियों ने मनाया करवा चौथ

Vision Live/Greater Noida 
 कारागारों में भी त्यौहार और पर्व मनाए जाने की परंपरा रही है।  गौतमबुद्धनगर की जिला कारागार लुहकसर में भी महिला बंदियों ने करवा चौथ का पर्व विधि विधान के अनुसार मनाया। जेल प्रशासन की ओर से करवा चौथ मनाई जाने के लिए विशेष रूप से कार्यक्रम स्थल को सजाया गया था। जेल अधीक्षक बृजेश सिंह ने बताया ज़िला कारागार द्वारा करवा चौथ का सारा सामान बंदियों को दिया गया साथ ही व्रत का भी सामान दिया गया। उन्होंने बताया कि ऐसे बंदी जो पति-पत्नी है दोनों जेल में बंद है उनको मिलवाया गया और चांद भी दिखाया गया।