BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

सूरजपुर में रावण द्वारा शिव की तपस्या से लेकर मातृ पितृ भक्त श्रवण कुमार और पृथ्वी की पुकार तक की लीला का मंचन

Vision Live/Greater Noida 
श्री आदर्श रामलीला कमेटी सूरजपुर की लीला मंचन आरती की शुरुवात पूजा आरती के साथ हुई। भव्य श्री रामलीला मंचन की दूसरे दिन 3 अक्टूबर को रावण द्वारा शिव की तपस्या, रावण का चंद्रहास प्राप्त करने के प्रस्तुति  एवं ब्रह्म जी के द्वारा वरदान ,रावण वेदवती संवाद ,माता पिता भक्त श्रवण कुमार के द्वारा माता पिता को तीर्थयात्रा का मंचन आदि करने तक लीला का मार्मिक ढंग से प्रस्तुतिकरण  किया गया । उधर ऐतिहासिक प्राचीन कालीन बाराही मेला प्रांगण में बड़ी संख्या में आच दर्शकों ने बड़े ही भाव विभोर होकर कलाकारों की कलाकारी को सराहा । 
 श्री आदर्श रामलीला सूरजपुर के अध्यक्ष सतवीर भाटी ने ने बताया कि सूरजपुर में रामलीला का मंचन 2 अक्टूबर-2024 से शुरू हो चुका है जो कि 13 अक्टूबर-2024 तक श्री राम के राज्यभिषेक से तक चलेगा। उन्होंने बताया कि सूरजपुर ही नहीं बल्कि आसपास के क्षेत्र से भी भव्य श्री रामलीला में दर्शकों की भारी भीड़ को उमडती ही जा रही है। मेला प्रांगण में दर्शकों के बैठने की माकूल व्यवस्था की गई है।
 श्री आदर्श रामलीला कमेटी सूरजपुर महामंत्री एडवोकेट सत्यपाल शर्मा ने बताया कि बच्चों के लिये मेले में झूला  झूलने से लेकर खाने के लिए स्वादिष्ट व्यंजन और भक्तों की मेला प्रांगण में ख़रीदारी के लिए घरेलू सामनों के स्टालों की व्यवस्था और दूर दराज से आये लोगों के लिए कार पार्किंग की बेहतर व्यवस्था की गई है।  सुरक्षा व्यवस्था के लिए पूरे मेला प्रांगण में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है।
श्री आदर्श रामलीला कमेटी सूरजपुर के कोषाध्यक्ष विशाल गोयल ने बताया कि दशहरा मेले में आने के लिए बर्फखाना की ओर से भी सीधे प्रवेश किया जा सकता है। दूसरी ओर बाइक और चौपाइयां वाहनों से आने वाले दर्शकों के लिए नोएडा दादरी रोड पर भी तोरण द्वार बनाया गया है। यहां से प्रवेश करते हुए कर पार्किंग स्थल पर अपने वाहन को वाहनों को पार्क करके मेला स्थल पर पहुंचा जा सकता है।
 श्री आदर्श रामलीला कमेटी सूरजपुर के महा प्रबंधक लक्ष्मण सिंघल ने बताया कि आज 4 अक्टूबर 2024 को श्री राम जन्म उत्सव से लेकर अहिल्या उद्धार तक की लीला का भव्य मंचन किया जाएगा। 
इस मौके पर श्री आदर्श रामलीला कमेटी के अध्यक्ष चौधरी सतवीर सिंह भाटी, महामंत्री एडवोकेट सतपाल शर्मा ,कोषाध्यक्ष विशाल गोयल, महाप्रबंधक लक्ष्मण सिंघल ,प्रबंधक ओमवीर बैसला, मीडिया प्रभारी पंडित कर्मवीर आर्य, सह मीडिया प्रभारी एडवोकेट दिनेश शर्मा, संरक्षक डॉक्टर धनीराम देवधर, जयदेव शर्मा, चौधरी धर्मपाल प्रधान,ओमप्रकाश नेताजी, वीरपाल भगत जी, पंडित मूलचंद प्रधान और अनिल भाटी,  भूदेव शर्मा,भोपाल ठेकेदार, केडी गुर्जर, नवीन देवधर,  अवनेंद्र यादव,विनोद पंडित तेल वाले ,आचार्य शिवकिशोर  पंडित सुनील सोनक, पंडित राजेश ठेकेदार, भगत सिंह आर्य, सचिन जिंदल, विनोद सिकंदराबादी, योगेश अग्रवाल ,रुपेश चौधरी, मोहित शर्मा एडवोकेट, रघुवीर सिंह जेसीबी वाले ,सुभाष चंद्र शर्मा ,ठाकुर ओमपाल सिंह, जयपाल सिंह, पंडित देव शर्मा, निखिल गर्ग, अजय शर्मा एडवोकेट, पवन जिंदल, टेकचंद प्रधान, प्रमोद ठाकुर राजकुमार नागर, ब्रहम सिंह नगर, राजपाल भड़ाना, ऋषि शर्मा, परमजीत भाटी, अरविंद भाटी, अशोक शर्मा,
 सुभाष गुप्ता, यशपाल चौहान आदि दर्जनों कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।