ओलंपियन, अर्जुन पुरस्कार और द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित संजीव सिंह  विद्यार्थियों को तीरंदाज़ी का प्रशिक्षण देने गलगोटिया विश्वविद्यालय पहुँचे
Vision Live/Yeida City 
अर्जुन पुरस्कार और द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित ओलंपियन संजीव सिंह जो पूर्व में भारत सरकार के युवा मामले और खेल मंत्रालय के अंतर्गत खेल प्राधिकरण के उच्च प्रदर्शन निदेशक और टाटा हाउसिंग एवं टाटा रियल्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रह चुके हैं। श्री  सिंह गलगोटियाज विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों को तीरंदाज़ी का वृहद् प्रशिक्षण देने के लिये पहुँचे। उन्होंने “खेलो इन्डिया यूनिवर्सिटी गैम” में यूपी एडिशन 2023 में क्वालीफ़ाई करने वाली गलगोटियाज विश्वविद्यालय की “तीरंदाज़ी” की टीम के विद्यार्थियों को तीरंदाज़ी के बारे में अपना गहन अनुभव साँझा करते हुए तीरंदाज़ी में विजय प्राप्त करने के लिये बहुत ही महत्वपूर्ण तकनीकों के बारे में विस्तार से बताया और अपने हाथों से प्रेक्टिकल करके भी दिखाये। जिससे विद्यार्थियों में तीरंदाज़ी के प्रति एक नयी उमंग और एक नया आत्मविश्वास पैदा हुआ। गलगोटियाज विश्वविद्यालय के ये सभी विद्यार्थी अभी से ही 2028 में होने वाले ओलम्पिक खेलों के लिये तैयारी कर रहे हैं।