BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

सूरजपुर में कुंभकरण वध से लेकर अहिरावण वध तक की मनोहारी लीला का मंचन

मौहम्मद इल्यास-"दनकौरी" / ग्रेटर नोएडा 
श्री आदर्श रामलीला कमेटी सूरजपुर तत्वाधान में चल रही लीला नौवे दिन 11 अक्टूबर 2024 को कुंभकरण वध,मेधनाथ वध, सती सलोचना,हलुमान-मकरध्वज संवाद और अहिरावण वध तक की लीला का मनोहारी मंचन किया गया।  तत्पश्चात यही रात अंतिम यही रात भारी, दृश्य में रावण करवटें बदलते हुआ भी दिखाई देता है। श्रीजी कला मंच के कलाकारों द्वारा लीला की एक खास प्रस्तुति से दर्शक खासे गद्गद हो उठे।  
श्री आदर्श रामलीला कमेटी सूरजपुर के अध्यक्ष सतवीर भाटी ने बताया कि  रामलीला मंचन पर राम रावण के युद्ध  कुंभकरण को युद्ध में लड़ने के लिये निद्रा भंग करने में ढोल नगाड़े बजाकर उठाया जाता है और युद्ध में कुंभकर्ण वध, मेधनाथ वध, सती सलोचना, हलुमान-मकरध्वज संवाद, अरहिरावण वध के दृश्य  बडे ही मनोहारी  ढंग से प्रस्तुत किए गए।  श्री आदर्श रामलीला कमेटी सूरजपुर के महामंत्री एडवोकेट सतपाल शर्मा ने बताया कि दिनाँक 12 अक्टूबर-2024 को  दशहरा पर्व के मौके पर राम रावण के बीच भीषण युद्ध होगा और फिर रावण का विशालकाय पुतला जलाया जाएगा। नौवें दिन लीला मंचन कार्यक्रम की शुरुआत पूजा आरती के साथ की गई। यजमान के रूप में नेम सिंह यादव ,श्रीमती बादाम श्री  पवन गर्ग ,श्रीमती कविता गर्ग, अजय गुप्ता  ,श्रीमती ऋतु कंसल ,रवि बंसल श्रीमती क्षमा बंसल ,संजय गर्ग  श्रीमती सीमा गर्ग को पटका पहनाकर और स्मृति चिन्ह के रूप में तलवार भेंट कर सम्मानित किया गया। जबकि मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता सुभाष भाटी, सूरजपुर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष महेश शर्मा, राजवीर पटवारी को भी पटका पहनाकर और तलवार भेंट कर सम्मानित किया गया।
रामलीला मंचन पर मुख्यरूप से अध्यक्ष सत्यवीर भाटी,   उपाध्यक्ष भूदेव शर्मा, संरक्षक मूलचंद शर्मा, महासचिव सत्यपाल शर्मा, कोषाध्यक्ष विशाल गोयल, महाप्रबंधक लक्ष्मण सिंघल, प्रबंधक ओमवीर बैसला और अनिल भाटी, अजय शर्मा एडवोकेट, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, सह मीडिया प्रभारी मोहित शर्मा, सह मीडिया प्रभारी दिनेश शर्मा,, विजय पाल भाटी, सुभाष शर्मा, राजेश ठेकेदार, विनोद भाटी, रघुवीर सिंह जेसीबी वाले, विनोद पंडित, अशोक शर्मा, केडी गुर्जर , अमन त्यागी, अवनेन्द्र यादव, चेतन शर्मा, अनिल आर्य, रविन्द्र मास्टर, शिव किशोर ,विशाल कुमार, सुभाष शर्मा जीन्स वाले, चेतन शर्मा ,अरुण शर्मा ,नवीन देवधर, मानक चंद्र शर्मा,  प्रेमवीर शर्मा,ओमपाल ठाकुर, डॉक्टर ओमप्रकाश शर्मा ,योगेश अग्रवाल ,चिराग गोयल ,उज्जवल गर्ग, तुषार अग्रवाल ,अनिल शर्मा ,सचिन शर्मा, नेम सिंह यादव आदि दर्जनों कार्यकर्ता व पदाधिकारी सहित मेले में हज़ारों लोगों ने रामलीला मंचन को देखा ।