BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

अन्नदाता, विकास की पहली सीढी: धीरेंद्र सिंह

Vision Live/Greater Noida 
निश्चिततौर से विकास की योजनाओं ने जनपद गौतमबुद्धनगर और जेवर विधानसभा को एक नई पहचान दी है, यहां के निवासियों का जीवन स्तर उन्नत होने के साथ-साथ आय के साधन भी विकसित हुए हैं, लेकिन हमें यह नही भूलना चाहिए कि किसान की वह जमीन, जो दशकों से उसके जीवन यापन का जरिया रही थी और आने वाले समय में, उसके परिवार का रहती, उनका इस विकास में एक ऐसा योगदान है, जिसे आने वाली पीढियां भूला नही पाएंगी और अगर दूसरे शब्दों में कहे तो अन्नदाता, इस विकास की पहली सीढी है। इसलिए हमें अपनी नीति और नीयत में किसानों के हितों और उनके अधिकारों को ध्यान में रखते हुए ही भविष्य के विकास की योजनाएं बनानी चाहिए।
उपरोक्त शब्द जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अरूणवीर सिंह व अन्य अधिकारियों की एक बैठक में कहे। जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने किसानों का पक्ष रखते हुए कहा कि ’’किसान, विकास के साथ हैं, लेकिन उस विकास की एवज में किसान फले फुले और उसकी जीविका के साधन मजबूत हों, गांवों में आधुनिक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों, इन सभी उपायों को हमें करना ही होगा।’ इस बैठक में यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र के सभी अधिसूचित ग्रामों से संबंधित नागरिकों के उन्नयन के लिए कौशल विकास केन्द्रों की स्थापना, पर्यावरण के हित में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट की कार्य योजना, सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था की कार्य योजना और क्षेत्र के नौजवानों के हित में उनके मानसिक और शारीरिक विकास के लिए खेल के मैदानों की स्थापना किए जाने के लिए विस्तृत चर्चा हुई, जिस पर उपस्थित सभी अधिकारियों ने अपनी सहमति जताते हुए, शीघ्र जनहित में व्यवस्था किए जाने पर सहमति दी है।
               बैठक में यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी  अरूणवीर सिंह, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी कपिल सिंह,  विपिन जैन, श्रुति, जनरल मैनेजर  एके सिंह, ओएसडी  महराम सिंह आदि मौजूद रहे।