BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

चौधरी महेंद्र सिंह प्रधान तुगलपुर को पुष्पांजलि अर्पित की गई

Vision Live/Greater Noida 
चौधरी महेंद्र सिंह प्रधान को तृतीय पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। ग्रेटर नोएडा के तुगलपुर गांव से चौधरी महेंद्र सिंह प्रधान का 3 वर्ष पूर्व दुखद निधन हो गया था। चौधरी महेंद्र सिंह प्रधान और उनकी धर्मपत्नी आजादी के बाद से ही तुगलपुर गांव में प्रधान रहते हुए चले आए हैं। आज प्रात:  चौधरी महेंद्र सिंह प्रधान की तृतीय पुण्यतिथि पर हवन पूजन कर व उनके चरणों में पुष्प अर्पित कर उपस्थित लोगों ने आशीर्वाद प्राप्त किया। कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष और जेवर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी व उनके पुत्र मनोज चौधरी ने बताया कि आदरणीय पिता श्री स्वर्गीय महेंद्र प्रधान जी का जीवन सदा ही समाज के प्रति समर्पित रहा है। उनके जीवन आदर्श और मूल्य पूरे परिवार के लिए एक प्रेरणा शक्ति बने हुए हैं।