BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अब चुनाव को साधेंगे

Vision Live/Greater Noida 
भाजपा ने गौतमबुद्धनगर में चुनाव के रुख को अपने पक्ष में मोड़ने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाना शुरू कर दिया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गौतम बुद्ध नगर में एक जनसभा रैली भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर महेश शर्मा की समर्थन में करने जा रहे हैं। भाजपा लोकसभा चुनाव संचालन समिति की एक बैठक, नोएडा में 13 अप्रैल-2024 को देश के ग्रहमंत्री  अमित शाह की भाजपा प्रत्याशी/ पूर्व केंद्रीय मंत्री/ सांसद डॉक्टर महेश शर्मा  के लिए होने वाली जनसभा  रैली को लेकर भाजपा कार्यालय तिलपता गोलचक्कर आयोजित की गई। बैठक में लोकसभा प्रभारी अनिल शिसोदिया व लोकसभा और  संयोजक प्रणीत भाटी ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर महेश शर्मा के जनसमर्थन रैली में देश के गृहमंत्री अमित शाह जनता को संबोधित करने नोएडा में आ रहें है,उसमे भारी संख्या में देवतुल्य जनता पहुँचें और उसकी तैयारी पूरी करने का कार्य कार्यकर्ता करें।  जिलाध्यक्ष  गजेन्द्र मावी ने कहा कि जनपद गौतमबुधनगर से  गृहमंत्री अमित शाह को सुनने के लिये हजारों लोगों के साथ कार्यकर्ता बसों कारों से नोएडा रैली में जायेंगे। बैठक में मुख्यरूप से क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल ,क्षेत्रीय मंत्री आशीष वत्स, बिजेंद्र नागर, मनोज गुप्ता, दीपक भारद्वाज, सेवानन्द शर्मा ,जगभूषण गर्ग ,धर्मेन्द्र कोरी, पवन नागर, सुनील भाटी ,रवि जिन्दल ,कर्मवीर आर्य ,राज नागर, पवन रावल, गणेश जाटव, अर्पित ,मनीष भाटी आदि दर्जनों कार्यकर्ता बैठक में उपस्थित रहे।