BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

किसान नेता चौधरी शौकत अली चेची सपा पिछड़ा वर्ग के उत्तर प्रदेश सचिव बने

Vision Live/Greater Noida 
 अखिलेश यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी ( पूर्व मुख्यमंत्री ) तथा  नरेश उत्तम पटेल  उत्तर प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी पार्टी के आदेश अनुसार डॉo राजपाल कश्यप  पिछड़ा वर्ग उत्तर प्रदेश अध्यक्ष  ने किसान नेता चधरी शौकत अली चेची को सपा  कुलदीप भाटी की मौजूदगी में प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी दी है।  डॉo राजपाल कश्यप  पिछड़ा वर्ग उत्तर प्रदेश अध्यक्ष  ने आशा के साथ संदेश दिया कि चौधरी शौकत अली चेची  माo राष्ट्रीय अध्यक्ष  अखिलेश यादव  के हाथों को मजबूत कर समाजवादी पार्टी का प्रचार प्रसार करेंगे और समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जनतक पहुंचाएंगे। उधर नव मनोनीत सपा पिछडा वर्ग प्रकोष्ठ के उत्तर प्रदेश सचिव चौधरी शौकत अली चेची ने डॉक्टर राजपाल कश्यप को भरोसा दिलाया है कि  माo श्री अखिलेश यादव  के आदेशों का पालन ईमानदारी से करूंगा और समाजवादी पार्टी के लिए जी तोड़ मेहनत कर एक ऊर्जावान संदेश देने की कोशिश करूंगा।