BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

डॉक्टर महेश शर्मा ने हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिला अध्यक्ष चैनपाल प्रधान के निवास पर नुक्कड़ सभा की

Vision Live/Greater Noida 
पूर्व केंद्रीय मंत्री व गौतमबुद्धनगर के सांसद, भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर महेश शर्मा का तूफानी दौरा जारी है। भाजपा प्रत्याशी डोर टू डोर जनसंपर्क कर लोगों से वोट की अपील कर रहे हैं। शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर महेश शर्मा ने ग्रेटर नोएडा के बिरौंडा गांव में हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिला अध्यक्ष व भाजपा नेता चैनपाल प्रधान के निवास पर नुक्कड़ सभा की और लोगों के पैर छूकर वोट मांगे । इस मौके पर हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिला अध्यक्ष व भाजपा नेता चेनपाल प्रधान ने भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर महेश शर्मा का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। उधर भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर महेश शर्मा ने जनसंपर्क अभियान के दौरान जेवर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा बिरोंडा के स्थानीय निवासियों से आत्मीय भेंट कर उनका  कुशलक्षेम जाना तथा उनसे कमल के फूल पर अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की। इससे पहले भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर महेश शर्मा का भाजपा जिला अध्यक्ष गजेंद्र मावी के बिरौंडी  गांव स्थित निवास पर जोरदार स्वागत किया गया।