BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

भाजपा ज़िला कार्यालय तिलपता गोलचक्कर पर लोकसभा चुनाव संचालन मंत्रणा समीक्षा बैठक

Vision Live/Greater Noida 
भाजपा ज़िला कार्यालय तिलपता गोलचक्कर पर  लोकसभा चुनाव संचालन के दादरी विधानसभा संचालन समिति  की चुनाव जीतने के लिये चुनावी मंत्रणा समीक्षा बैठक आयोजित की गयी।  बैठक की अध्यक्षता ज़िला अध्यक्ष गजेन्द्र मावी ने की  और संचालन ज़िला उपाध्यक्ष सेवानन्द शर्मा ने किया।  बैठक में मुख्य वक्ता लोकसभा चुनाव संचालन समिति के सह संयोजक राकेश राणा व विधानसभा संचालन समिति के प्रभारी क्षेत्रीय मंत्री पूर्व नोएडा महानगर अध्यक्ष  बिजेंद्र नागर, दादरी विधानसभा  संचालन समिति संयोजक जगभूषण गर्ग ने लोकसभा चुनाव तैयारी पर बैठक को संबोधित किया। ज़िला अध्यक्ष गजेन्द्र मावी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के लिये अब सभी कार्यकर्ता संगठन के कार्यों के साथ चुनाव संचालन समिति के कार्यों में लगकर भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर महेश शर्मा को ऐतिहासिक वोटो के साथ लोकसभा चुनाव जिताकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार 400 पार के साथ सरकार बनाए।   क्षेत्रीय मंत्री बिजेंद्र  नागर ने कहा कि देवतुल्य कार्यकर्ता के व जनता के बल पर लोकसभा चुनाव की भारत की टॉप जीतों में से गौतमबुधनगर लोकसभा चुनाव जीतेगी।  लोकसभा संचालन सह संयोजक राकेश राणा  ने कहा कि ये लोकसभा चुनाव कार्यकर्ताओं की परीक्षा है। इस परीक्षा में ज़िला इकाई मण्डल इकाई से बूथ अध्यक्ष और पन्ना प्रमुख के कार्यकर्ताओं को चुनावी परीक्षा में अच्छे अंकों ( वोटो) के साथ पास करना है और अपने लोकप्रिय प्रत्याशी डॉक्टर महेश शर्मा को जिताना है। जगभूषण गर्ग ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को घर घर प्रचार करके अपने पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉक्टर महेश शर्मा  को ऐतिहासिक वोटों के साथ विजयी बनाना है । इस अवसर पर मुख्य रूप से ज़िला महामंत्री दीपक भारद्वाज, मनोज गर्ग, धर्मेन्द्र कोरी, जिला उपाध्यक्ष सेवानन्द शर्मा, सुनील भाटी, पवन रावल, कर्मवीर आर्य   रवि जिन्दल,  बिजेंद्र प्रमुख, पंकज रावल, पवन नागर, सुनील शर्मा ,मण्डल अध्यक्ष महेश शर्मा, संजय भाटी ,मुकेश चौहान, सत्यपाल शर्मा, गुरुदेव भाटी ,विजय रावल, सतीश भाटी ,इन्द्रजीत टाइगर , सुनील सोनक ,प्रवीन सैन ,वरूण धीमान, जितेन्द्र सैन,  डॉक्टर संगीता रावल आदि कार्यकर्ता बैठक में उपस्थित रहे।