BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

गलगोटियास विश्वविद्यालय के छात्र सौरव गुर्जर ने एआईयू वुशु खेलों-2023-24 में रजत पदक पर किया कब्जा


गलगोटियास विश्वविद्यालय के बीए राजनीति-विज्ञान के छात्र सौरव गुर्जर ने एआईयू (अखिल भारतीय विश्वविद्यालय) वुशु खेलों-2023-24 में रजत पदक अपने नाम किया

अपने विद्यार्थियों के चहुँमुखी विकास के कृतसंकल्प है गलगोटियास विश्वविद्यालयः सुनील गलगोटिया चॉसलर गलगोटियास विश्वविद्यालय

Vision Live/Yeida City 
गलगोटियास विश्वविद्यालय के बी०ए० राजनीति-विज्ञान के छात्र “सौरव गुर्जर” ने जम्मू-विश्वविद्यालय में चल रहे “अखिल भारतीय विश्वविद्यालय” (एआईयू) वुशु गेम्स 2023-24 में एक बहुत ही कड़े मुक़ाबले का सामना करते हुए अपने प्रति- द्वंद्वियों को धूल चटाकर इस प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल किया है। सौरव को अपने खेल में पंचिंग और थ्रो स्ट्रोक मारने में बहुत ही महारथ हासिल है। 
सौरव का एआईयू वुशु खेलों में यह लगातार दूसरा पदक है। उन्होंने 2022-23 में कांस्य पदक जीता था। इस साल के टूर्नामेंट में, सौरव ने अपने प्रबल विरोधियों के खिलाफ छह मैच लड़े: जिसमें 1. कालीकट विश्वविद्यालय 2. मणिपुर विश्वविद्यालय  3. सूरजमल बृज विश्वविद्यालय
4. राजा महेंद्र विश्वविद्यालय
5. लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू)
6. फाइनल मैच जम्मू विश्वविद्यालय के खिलाफ था, जहां सौरव ने कड़ा संघर्ष किया लेकिन एक संकीर्ण बिंदु के अंतर के साथ वो गोल्ड मेडल से वंचित रह गये और उनको सिल्वर मेडल पर ही संतोष करना पडा, वरना तो वो अवश्य ही गोल्ड मेडल के हक़दार होते। सात दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में पूरे देश से लगभग 137 विश्वविद्यालयों ने भाग लिया था। 
गलगोटियास विश्वविद्यालय के बी०ए० राजनीति-विज्ञान के छात्र “सौरव गुर्जर” के सिल्वर मेडल जीतने की ख़ुशी में गलगोटियास विश्वविद्यालय के सीईओ डा० ध्रुव गलगोटिया ने  कहा कि ये पल हम सबके के लिए बहुत ही सुखद और अद्भुत पल हैं। सौरव एक बहुत ही सामान्य परिवार के रहने वाले हैं। और उनका पालन-पोषण ग्रामीण परिवेश में हुआ है। उन्होंने आज अपने विश्वविद्यालय और अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है।  उन्होंने आगे कहा कि देश की अनगिनत प्रतिभाओं का जन्म ग्रामीण परिवेश में ही होता है। हमें अपने ऐसे विद्यार्थियों पर बहुत गर्व है। हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।  उनकी राष्ट्र के प्रति पूर्ण रूप से समर्पण की भावनाओं का गलगोटियास विश्वविद्यालय ह्रदय से सम्मान करता है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना है। हमारे विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का जो शानदार प्रदर्शन किया है। उसके लिये वो सदैव बधाई के पात्र हैं। हम चाहते हैं कि भारत देश का युवा 21 वीं सदी का नायक बनकर राष्ट्र की सेवा में तत्पर रहें।