Vision Live/Greater Noida
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विनोद नागर व प्रांतीय ऑडिटर/जिलामंत्री नरेश कौशिक के नेतृत्व में राहुल पवार जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गौतमबुद्धनगर से शिक्षकों को विभाग में आ रही विभिन्न समस्याओं के निराकरण के संबंध में मुलाकात कर ज्ञापन दिया गया तथा नवनियुक्त जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदय को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर संजीव शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नीरज चौवे महिला उपाध्याय,मुनेश कुमारी जिला कोषाध्यक्ष, मुकेश वत्स जिला उपाध्यक्ष,संजीव शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष,सतपाल सिंह भाटी ब्लॉक अध्यक्ष, गंगा राम शर्मा जिला संयुक्त मंत्री, बृजेश कुमार ब्लॉक मंत्री, सतेन्द्र कुमार ब्लॉक अध्यक्ष, लक्ष्मी कुमारी ब्लॉक कोषाध्यक्ष बिसरख ,दोरेन्दर राणा ब्लॉक मंत्री, उपासना वर्मा ब्लॉक मंत्री, कविता शर्मा आदि संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।