BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

किसानों के पैदल मार्च में शामिल हुए सपाई

विजन लाइव/ ग्रेटर नोएडा
ग्रेटर नोएडा में किसानों द्वारा निकले गए पैदल मार्च में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी के नेतृत्व में शामिल होकर किसानों का समर्थन किया। इस मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि आज अपने अधिकार के लिए किसान को सड़क पर उतरकर संघर्ष करना पड़ रहा है, किसान विरोधी भाजपा सरकार किसानों के अधिकारों को देने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की किसान विरोधी सोच के चलते अन्नदातों का शोषण किया जा रहा है। आज देश की अर्थव्यवस्था और आर्थिक विकास में विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले देश के किसानों को आतंकवादी बताकर अपमानित किया जा रहा है और उनके साथ अपराधियों जैसा बर्ताव कर उनपर अत्याचार किए जा रहे है। किसने की हुंकार से घबराई भाजपा किसने की आवाज को दबाने के लिए दमनकारी नीति अपना रही है। उन्होंने कहा कि किसानों को जब तक उनका हक नहीं मिल जाता समाजवादी पार्टी उनकी लड़ाई लड़ती रहेगी। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष इंदर प्रधान, अकबर खान, विनोद लोहिया, दीपक शर्मा, अनिल पंडित, उपदेश नागर, अवनीश भाटी, अक्षय चौधरी, वचन भाटी, जगबीर नंबरदार, सुनील बदौली, कुलदीप भाटी, गजेंद्र यादव, नवीन भाटी, चिराग प्रधान, प्रवीण भाटी, अनीस अहमद, विक्रम टाइगर, मोहित यादव, मोहित नागर, प्रशांत भाटी, विशेष मुखिया, राशिद सिद्दीकी, विपिन कसाना आदि मौजूद रहे।