BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

एन एस एस के यूनिट के विद्यार्थियों ने महिला सशक्तिकरण शिविर लगाया


Vision Live/Greater Noida 
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय की एन एस एस टीम की सहायता से एन एस एस के यूनिट 2 के विद्यार्थियों ने गॉव मुर्शदपुर मे महिला सशक्तिकरण शिविर लगाया, जिसमें एम्स के डॉक्टर उपस्थित थे। वही दूसरी ओर  एन एस एस के यूनिट 2 के विद्यार्थियों ने गॉव मुर्शदपुर मे महिला सशक्तिकरण शिविर लगाया।

 मुर्शदपुर मे महिला सशक्तिकरण शिविर की शुरुआत डॉ. नवीन कुमार एवं डॉ जय प्रकाश मुयाल ने सभी लोगों का परिचय देकर की। साथ ही उन्होंने डॉ विकास का धन्यवाद किया। डॉ विकास एवं उनके पिता ने भी दो शब्द कहे।
कार्यक्रम का सुचारु रूप से संचालन करवाने में डॉ. विभावरी,  डॉ. सिद्धारामु और डॉ. प्रियंका गोयल का विशेष योगदान रहा.
डॉ श्याम सुंदर( एम्स, दिल्ली) ने लोगो को मोतिया बिंद जैसी नेत्र रोग के बारे में जागरुक किया। शिविर में निःशुल्क दवाई एवं नेत्र जांच की गई। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवको ने घर घर जाकर गांव वासियों को नेत्र जांच के लिए प्रोत्साहित किया। यह शिविर असहाय लोगों के लिए अत्यंत लाभदायक रहा। 
विश्वविद्यालय के डीन छात्र कल्याण डॉ मनमोहन सिंह सिसोदिया एवं डॉ मंजू सिंह ( SLO  राष्ट्रीय सेवा योजना, लखनऊ) ने नेत्र जांच शिविर पर प्रसन्नता व्यक्त की। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना टीम ऐसे ही अपने गतिविधियों  से लोगो की सहायता करती रहेगी। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रविन्द्र कुमार सिन्हा तथा कुलसचिव डॉ. विश्वास त्रिपाठी ने GBU NSS की टीम को शुभकामनाएँ दीं.।
 एन एस एस के यूनिट 2 के विद्यार्थियों ने गॉव मुर्शदपुर मे महिला सशक्तिकरण शिविर लगाया। 26 फरवरी, 2024 गांव मुर्शदपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के विधार्थियों  ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए नुक्कड़ नाटक और रैली का आयोजन किया। इसमें विद्यार्थियों ने घर-घर जाकर महिलाओं को जागृत किया । इसमें गांव की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विधार्थियों का मार्गदर्शन विश्वविद्यालय के प्राध्यापक व कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सिद्धुरामु व डॉ. प्रियंका गोयल ने किया। यह कार्य राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ. जे पी मुयाल की देखरेख में संपन्न हुआ। डी.एस.ए. डॉ. मनमोहन सिसोदिया ने कार्य को संपन्न कराने में सहयोग किया। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के उपकुलपति प्रो. आर के सिन्हा और कुलसचिव डॉ. विश्वास त्रिपाठी ने इस कार्य की विशेष प्रशंसा की है। डॉ. मंजू सिंह एस.एल.ओ एन.एस.एस को आभार। यह शिविर सात दिन 23– 02 –2024 से 29 –02 –2024 तक विभिन्न आयामों पर कार्य कर रहा है ।
.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }