BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

एमएसपी गारंटी कानून समेत विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन में भाजपा सरकार को झुकना ही होगा:अजय पहलवान

भारतीय किसान यूनियन (पथिक )के कैलाशपुर रोड, दादरी फाटक स्थित उत्तर प्रदेश कार्यालय पर सैकड़ो की संख्या में लोग शामिल 
Vision Live/Greater Noida 
भारतीय किसान यूनियन (पथिक )के कैलाशपुर रोड, दादरी फाटक स्थित उत्तर प्रदेश कार्यालय पर सैकड़ो की संख्या में लोग शामिल हुए। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन (पथिक) के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अजय पहलवान ने माला डालकर शामिल हुए लोगों का स्वागत किया और साथ में साबू मलिक को गौतमबुद्धनगर का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया। भारतीय किसान यूनियन (पथिक) के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अजय पहलवान ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन (पथिक) को गौतम बुद्ध नगर में मजबूती प्रदान करने के लिए कई पदों पर मनोनयन किए गए हैं। गौतमबुद्धनगर जिला अध्यक्ष पद पर दादरी निवासी साबू मलिक को मनोनीत किया गया है। इसके साथ ही मुकेश गौतम, समीर आलम, अर्श सैफी, आसिफ मलिक, प्रदीप भाटी आदि लोगों को भी संगठन में कई दायित्व प्रदान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि गौतम बुद्ध नगर में भारतीय किसान यूनियन पथिक किसानों के हाथों की आवाज को मजबूती के साथ बुलंद करता रहेगा। इसके लिए साबू मलिक जिला अध्यक्ष जल्दी ही नई कार्यकारिणी का गठन कर भारतीय किसान यूनियन (पथिक) की रीति नीति को जन-जन तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली में शुरू हुए एमएसपी गारंटी कानून समेत विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन में भाजपा सरकार को झुकना ही होगा। फिलहाल भाजपा सरकार किसानों के खिलाफ एक तरह से दमन चक्र चल रही है जिसे कतई भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसानों के खिलाफ दमन चक्र की बानगी कल भी उसे समय देखने को मिली थी जब किसानों ने कूच करना चाहा था, मगर सरकार के इशारे पर पुलिस ने किसान संगठनों के नेताओं को नजर बंद कर लिया था। भारतीय किसान यूनियन (पथिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमपाल भाटी को भी गौतम बुद्ध नगर की पुलिस ने भाजपा सरकार के सारे पर नजर बंद किया था, किंतु भारतीय किसान (पथिक)यूनियन जल्द ही रणनीति बनाकर दिल्ली के लिए कूच करेगी। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन (पथिक) के राष्ट्रीय प्रवक्ता इंद्र नागर, कोषाध्यक्ष विजय नागर ,प्रदेश मुख्य महासचिव हरेंद्र नागर आदि पदाधिकारीगण मौजूद रहे।