BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

भारतीय दिवाला और शोधन अक्षमता बोर्ड (आई.बी.बी.आई) की तरफ से मेरिट सर्टिफिकेट मिला

Vision Live/Greater Noida 
ग्रेटर नोएडा के स्कूल फॉर एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग  कॉलेज के पूर्व छात्र रहे मनीष कुमार त्रिपाठी पुत्र शैलेन्द्र कुमार त्रिपाठी को भारतीय दिवाला और शोधन अक्षमता बोर्ड (आई.बी.बी.आई) की तरफ से मेरिट सर्टिफिकेट मिला। उन्हें यह सम्मान MyGov.in के सहयोग से और BSE इन्वेस्टर्स प्रोटेक्शन फंड की तरफ से आयोजित किए गए 1 जुलाई 2023 से 31 जुलाई 2023 तक दिवाला और दिवालियापन संहिता, 2016 के बारे में जागरूकता और समझ को बढ़ावा देने के लिए चौथे राष्ट्रीय ऑनलाइन क्विज़ में टॉप मेरिट सूची में आने के लिए दिया गया। देश भर से 75,820 से अधिक प्रतिभागियों ने इस क्विज प्रतियोगिता में भाग लिया। मूल रूप से मनीष सुल्तानपुर ,उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और वर्तमान में वे इंडिगो एयरलाइंस में इंजीनियरिंग विभाग में कार्यरत हैं। उनकी  इस उपलब्धि से उनके माता-पिता और परिवार के लोग बेहद खुश हैं। मनीष ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता - पिता तथा अपने गुरुजनों को दिया हैं।