BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) द्वारा संगठन का विस्तार किया गया

Vision Live/Greater Noida 
भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी रिशिपालअंबावता द्वारा संगठन का विस्तार फरीदाबाद स्थित अपने आवास पर किया  गया। इसमें भूपेंद्र नागर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ,श्रीमती मालती देवी राष्ट्रीय महासचिव महिला मोर्चा और दिनेश कुमार हुड प्रदेश उपाध्यक्ष पश्चिम उत्तर प्रदेश, विनेश कुमार नागर प्रदेश सचिव पश्चिम उत्तर प्रदेश,   अनूप नागर प्रदेश सचिव, करण सिंह जिला सचिव गौतमबुद्धनगर ,गीता देवी जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा गौतम बुद्ध नगर, .मंजू देवी जिला सचिव गौतम बुद्ध नगर नियुक्त किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी रिशिपाल अंबावता,  राष्ट्रीय प्रवक्ता व प्रदेश प्रभारी पश्चिम उत्तर प्रदेश अनीस गाजी, जाकिर अंसारी जिला उपाध्यक्ष बुलंदशहर, सगीर अंसारी जिला उपाध्यक्ष बुलंदशहर,अनिल शर्मा प्रदेश संगठन मंत्री पश्चिम उत्तर प्रदेश आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।