BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर दर्जनों लोगों ने ली समाजवादी पार्टी की सदस्यता

विजन लाइव/ ग्रेटर नोएडा
समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जननायक एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें पुष्पांजलि दी गई और उनके जीवन पर विचार गोष्टी का आयोजन कर उन्हें याद किया गया। कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न मिलने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। इस मौके पर दर्जनों लोगों ने सपा की सदस्यता ग्रहण की। उन्हें पार्टी के जिला अध्यक्ष सुधीर भाटी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रुप से मनोज कुमार सैन, रुपेश चौधरी, बॉबी मावी, प्रवीण नागर, अमित भाटी, पुनीत गोयल, भोला सिंह, अंकित नागर आदि रहे। इस अवसर पर कर्पूरी ठाकुर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर भारत के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्होंने देश की आजादी के लिए कई बड़े आंदोलन किये और काफी दिनों तक जेल में भी रहे। वह सरल और सरस हृदय के राजनेता थे। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने हमेशा गरीब मजदूर एवं नौजवानों के हक की लड़ाई लड़ी। उनका जीवन लोगों के लिए आदर्श है। इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व प्रत्याशी नरेन्द्र नागर, पूर्व चेयरमेन गजराज नागर, मिंटी खारी, देवेंद्र अवाना, तेजपाल तोमर, विपिन सैन, हीरालाल यादव, राव संजय भाटी, रोहित मत्ते गुर्जर, अमित रौनी, राहुल आर्यन, हैप्पी पंडित, हुकम सिंह भारती, सुनील भाटी, महेश जाटव, दीपक सैन, सुनील कुमार जाटव, नीरज सैन, सोनू सैन, मुरारीलाल गौतम, हरीश खारी, सतीश, सोनू गौतम, आकिल, पप्पन आदि उपस्थिति रहे।