BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

जीबीयु के लेखाधिकारी सेवा निवृत्त हुए

Vision Live/Greater Noida 
जीबीयु के लेखाधिकारी शीलेंद्र कुमार शर्मा के सेवानिवृत्ति के अवसर पर विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों ने उन्हें बधाई दी। श्री शर्मा  ने विश्वविद्यालय की शुरुआत से ही यहाँ लेखाधिकारी के तौर पर काम किया और उन्हें विश्वविद्यालय विश्वविद्यालय का वर्ष दर वर्ष हुए विकास के चश्मदीद रहे हैं और उन्होंने और अन्य अधिकारी और साथियों ने उन्हीं संदर्भों को या किया। 
श्री शर्मा ने बताया कि वो 30 नवंबर, 2023 से 31 दिसंबर, 2023 तक विश्वविद्यालय कार्यरत रहे और आज उनकी विदाई हो रही है।  यहाँ यह बताना ज़रूरी है कि उन्होंने 14 वर्षों से अधिक वक़्त यहाँ काम किया और इस बीच वो कुछ समय के लिए वित्त अधिकारी (अतिरिक्त प्रभार) के रूप में विश्वविद्यालय में कार्य किया।
उन्हें सभी छात्रों, स्टाफ और संकाय के सदस्यों के लिए आसानी से उपलब्ध रहते थे और वे समस्याओं को हल करने के लिए सदैव तत्पर रहते थे। प्रो रवींद्र कुमार सिन्हा, कुलपति ने कहा कि श्री शीलेंद्र कुमार शर्मा, एक मजबूत इच्छा शक्ति से संपन्न व्यक्तित्व के धनी हैं। हम उन्हें इस सेवानिवृत्ति के बाद आगे की जीवन शुभकामनाएँ दी।
इस अवसर पर उनके समर्पणशीलता और सेवा के लिए हम उन्हें हमेशा याद करेंगे। उनकी आने वाली जीवनयात्रा में सुख, स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना करते हैं। इस कार्यक्रम का संचालन श्री उमकान्त अहीरवार ने किया और कलुपति के अलावा शैक्षिक अधिष्ठाता, कुलसचिव, कुलानुशासक, विश्वविद्यालय के सभी शिक्षक, स्टाफ एवं कर्मचारी उपस्थित रहे