BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

गौतमबुद्धनगर में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को शीघ्र दुरुस्त किये जाना जरूरी: धीरेंद्र सिंह



 आयुक्त, औद्योगिक एवं अवस्थापना से मिलकर शीघ्र समाधान की दिशा में बढ़ने के लिए वार्ता की
Vision Live/Jewar 
जनपद गौतमबुद्धनगर में सार्वजनिक परिवहन की कोई व्यवस्था न होने के कारण, यहां के निवासियों को आने वाले समय में जाम और लगातार खराब होती जा रही वायु से भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। यह भविष्य का शहर है और यहां लगातार आबादी बढ़ रही है। इसलिए नोइडा, ग्रेटर नोएडा व यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरणों को संयुक्त रूप से सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को लागू करने से ही जाम की समस्या और लगातार खराब होती जा रही वायु गुणवत्ता की समस्या से निजात मिल सकती हैं। इसलिए तत्काल जनपद के तीनों प्राधिकरणों को संयुक्त रूप से सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था लागू करवाए जाने के लिए जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने आयुक्त, औद्योगिक एवं अवस्थापना, उत्तर प्रदेश शासन , मनोज कुमार सिंह  से मुलाकात की और इस संबंध में एक पत्र भी लिखकर दिया। 
                   जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि जनपद गौतमबुद्धनगर प्रदेश की आर्थिक राजधानी है। जेवर में नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का निर्माण कार्य प्रगति पर है। फिल्म सिटी और मेडिकल डिवाइस पार्क जैसी परियोजनाएं भी यहां प्रस्तावित हैं। जेवर और उसके आस पास अनेकों औद्योगिक इकाइयां स्थापित हो रही हैं। सैकड़ों शिक्षण संस्थान और मल्टीनेशनल कंपनियां भी यहां स्थापित हैं। अनेकों प्रांतों के श्रमिक भी भारी संख्या में अपने जीवन यापन हेतु यहां निवास करते हैं। नागरिकों को आने वाले समय में जाम से भारी समस्या का सामना करना पड़ेगा। शहर की आबादी भी बहुत तीव्र गति से बढ़ रही है। इसलिए जनपद के तीनों प्राधिकरण क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को शीघ्र दुरुस्त करने से ही परिवर्तनकारी बदलाव आ सकता है।
              आयुक्त औद्योगिक एवं अवस्थापना, उत्तर प्रदेश शासन श्री मनोज कुमार सिंह जी से मुलाकात कर,जनपद गौतमबुद्ध नगर की सार्वजानिक परिवहन व्यवस्था को,जनभावनाओं के अनुरूप,दुरुस्त किये जाने को कहा।  आयुक्त औद्योगिक एवं अवस्थापना, उत्तर प्रदेश शासन को दिए पत्र की छायाप्रति भी संलग्न की जा रही है।