BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

भारतीय किसान यूनियन (कृषक शक्ति) की यमुना विकास प्राधिकरण से मांगों को लेकर 13 अक्टूबर को वार्ता होगी

Vision Live/Dankaur 
 रौनीजा अंडरपास पर भारतीय किसान यूनियन( कृषक शक्ति) द्वारा महापंचायत का आयोजन किया गया था ,उसमे यमुना एक्सप्रेसवे का 64.7%, यमुना विकास प्राधिकरण के अंतर्गत जाने वाली जमीन का 33 साल, स्थानीय युवाओं को रोजगार, यमुना विकास प्राधिकरण के अंतर्गत आने वाले प्रत्येक गांव में विकास कार्य,10% प्लॉट आदि मांगों को रखा गया था ।  जिसमें यमुना विकास प्राधिकरण की तरफ से ओएसडी  शैलेंद्र कुमार सिंह किसानों के बीच पहुंचे और संबंधित अधिकारियों से वार्ता करने का किसानों को आश्वासन दिया गया था। भारतीय किसान यूनियन( कृषक शक्ति)  के प्रवक्ता शाहिद ने बताया कि इसी संदर्भ में दिनांक 13 अक्टूबर दिन शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे से भारतीय किसान यूनियन (कृषक शक्ति) की यमुना विकास प्राधिकरण में मुख्य कार्यपालक अधिकारी एवं यमुना विकास प्राधिकरण के अंतर्गत आने वाली कंपनियों के संबंधित अधिकारियों के साथ एक वार्ता रखी गई है।