BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

पुरानी पेंशन बहाली के आंदोलन को सफल बनाएं: नरेश कौशिक

Vision Live/Greater Noida 
अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आवाहन पर देश की चारों दिशाओं से चलकर उत्तर प्रदेश में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष/प्रदेश अध्यक्ष  सुशील कुमार पांडे  के नेतृत्व में पुरानी पेंशन बहाली भारत यात्रा 3 अक्टूबर 2023 को बुलंदशहर से चलकर 11:00 बजे लोहारली टोल गौतमबुद्धनगर में पहुंचने पर विनोद नागर जिलाध्यक्ष व नरेश कौशिक प्रांतीय ऑडिटर /जिलामंत्री एवं जनपद के शिक्षको द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा तथा 12:00 बजे रथ यात्रा का दादरी में घनानंद शर्मा व संजीव शर्मा की टीम द्वारा स्वागत, 1:00 बजे तिलपता गोल चक्कर पर हेमन्त सिंह नेताजी की टीम द्वारा स्वागत किया जाएगा। 2:00 बजे सीडीओ ऑफिस पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष की टीम द्वारा स्वागत किया जाएगा इसके बाद डीएम ऑफिस गोलचक्कर/मलकपुर गोल चक्कर नियर दिव्या टॉकीज से आनंदा होटल नियर प्रिया गोल्ड  2:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी तथा रात्रि विश्राम आनंदा होटल में किया जाएगा। नरेश कौशिक प्रांतीय ऑडिटर /जिलामंत्री ने आह्वान किया है कि पुरानी पेंशन बहाली रथ यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शिक्षक साथी अपने निजी साधनों से मोटरसाइकिल, कार द्वारा प्रतिभाग कर पुरानी पेंशन बहाली के आंदोलन को सफल बनाएं।