BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर अल्फ़ा-1, के गोरी शंकर मंदिर में हवन यज्ञ करके उनके जीवन की दीर्घआयु के लिये विशेष प्रार्थना की गई।

Vision Live/Greater Noida 
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर अल्फ़ा-1, के गोरी शंकर मंदिर में हवन यज्ञ करके उनके जीवन की दीर्घआयु के लिये विशेष प्रार्थना की गई। यज्ञ में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष गजेन्द्र मावी ने जिला इकाई व ग्रेटर नोएडा मंडल पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ यज्ञ हवन में आहुति प्रदान की और एक पत्रकार वार्ता का आयोजन ग्रेटर नोइडा के वाईएमसीए में किया गया। इसमे पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद डॉक्टर महेश शर्मा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मयंक गोयल,  दादरी विधायक तेजपाल नागर , ज़ेवर विधायक  धीरेन्द्र सिंह, निर्वतमान जिलाध्यक्ष विजय भाटी , बिजेंद्र प्रमुख,  मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, रवि जिन्दल, कपिल गुर्जर आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे । पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेश शर्मा ने कहा कि आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन है, जिन्होने देश का मान सम्मान पूरे विश्व में बढ़ाया है। देश को चन्द्रयान- ३ आन्तरिक्ष में ज्ञान विज्ञान का युग हो या चाहे जी० 20 का सफल ऐतिहासिक आयोजन हो, देश एक अखंड भारत बनाने के लिये धारा 370 को हटाना ,देश आज बदल रहा है। त्रिपुरा में हुए दो सीटों के उपचुनाव में जीत उनमें से एक मुस्लिम बहुल जिसमें मुस्लिम 63%वोट वाली सीट पर जीत मोदी जी के किये जा रहे विकाश कार्यों की जीत है। हम उनके जन्मदिन पर दीर्घ आयु की कामना करते है । मयंक गोयल ने कहा किं उनके जन्मदिन को भाजपा १५ दिन सेवा पखवाडा के रूप मना रही है, जिसमें ब्लड donation कैम्प ,स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर ,जन चेतना बाइक रैली ,जिसमें आयुष्मान भारत कार्ड के विषय में घर् घर जाकर जागरूक करने का काम करेंगे। पत्रकार वार्ता में विधायक तेजपाल नागर ने कहा किं हम विश्व के सर्वश्रेष्ठ नेता नरेन्द्र मोदी के दीर्घायु होने की कामना करते हैं।  ज़ेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा किं पंडित दीनदयाल  upadhyay के आंतोंदिय के सपने को शाखा करने वाले प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी की लंबी आयु की कामनाए करते हैं। नव नियुक्त जिला अध्यक्ष  गजेन्द्र मावी ने सभी अतिथियो का आभार व्यक्त करते हुए कहा किं सेवा पखवाड़ा चला कर देश के महानतम प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन बूथ स्तर तक घर घर सम्पर्क कर सेवा पखवाड़े के रूप मनाएंगे।