BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर भाजपायों ने श्रद्धांजलि अर्पित की

Vision Live/Greater Noida 
भाजपा जिला कार्यालय गौतमबुद्धनगर मे सुशासन के महानायक,करोड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रेरणाश्रोत, पथ प्रदर्शक देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने बताया कि जनपद गौतमबुद्धनगर के सभी बूथों पर कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की। जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र नागर ने बताया कि श्रद्धेय अटल जी भारत के पहले ऐसे ग़ैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री थे,  जिन्होंने 24 दलों को साथ लेकर एनडीए की सरकार का पूरे पाँच वर्षों तक नेतृत्व किया। अटल जी 10 बार लोकसभा व 2 बार राज्यसभा के सदस्य रहे। इस अवसर पर  महामंत्री धर्मेंद्र कोरी व मनोज गर्ग, मीडिया प्रभारी करमबीर आर्य,बबलू गुर्जर,आर्यन भाटी,मनोज सिंह ,मुनेंद्र नागर,कुमुद श्रीवास्तव,उषा वत्स,गायत्री तिवारी ,बाला सैनी,पिंकी भाटी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।