BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

चंद्रयान 3 मिशन में स्कूल खोले जाने को लेकर विरोध जताया

Vision Live/Greater Noida 
चंद्रयान -3 मिशन को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आज शाम को स्कूल खोले जाने के आदेश को लेकर शिक्षक संघ ने विरोध जताया है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार पाण्डेय  ने विभाग के उच्चाधिकारियों  से मुलाकात व दूरभाष पर दिनांक 23 अगस्त 2023 को समय शाम 05 बजे से 06 : 15 तक परिषदीय विद्यालयों को संचालित न किया जाए जाने के संबंध में  मुख्यमंत्री ,  बेसिक शिक्षा मंत्री , महानिदेशक को पत्र के माध्यम से अवगत कराते हुए जारी निर्देश को निरस्त करने का अनुरोध किया गया। है।  नरेश कौशिक प्रांतीय ऑडिटर जिलामंत्री उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों में चंद्रयान-3 सफल लैंडिंग किए जाने के लिए कोई भी उपकरण नहीं है। शासन अथवा शिक्षा विभाग की ओर से इस संबंध में कोई भी व्यवस्था नहीं की गई है। यही कारण है कि उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार पाण्डेय  ने विभाग के उच्चाधिकारियों  से मुलाकात व दूरभाष पर दिनांक 23 अगस्त 2023 को समय शाम 05 बजे से 06 : 15 तक परिषदीय विद्यालयों को संचालित न किया जाए जाने के संबंध में  मुख्यमंत्री ,  बेसिक शिक्षा मंत्री , महानिदेशक को पत्र के माध्यम से अवगत कराते हुए जारी निर्देश को निरस्त करने का अनुरोध किया गया। है