BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

दनकौर में चुनाव प्रचार के लिए कैबिनेट मंत्री कुंवर बृजेश सिंह और दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री लोकेश प्रजापति पहुंचे

विजन लाइव/ दनकौर 
 नगर पंचायत दनकौर में चुनाव प्रचार के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ओर दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री डॉक्टर लोकेश प्रजापति शनिवार को पहुंचे। कैबिनेट मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि देश में मोदी,   उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के द्वारा अनेकों जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं।  आज उत्तर प्रदेश में गुंडाराज खत्म हो गया है।  उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी पूरे मजबूती के साथ चुनाव मैदान में चुनाव लड़ रही है और निकाय चुनावों के सभी भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मजबूती के साथ चुनाव लड़ रहे हैं और आने वाले समय में उत्तर गौतमबुद्धनगर में भी एक नगर पालिका और 5 नगर पंचायत चुनावों में भाजपा का परचम लहराया जाएगा। जबकि इन पांच नगर पंचायतों में से 1 रबूपुरा नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर शशांक सिंह निर्विरोध भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विजयी हुए हैं। उन्होंने सभी मतदाताओं से और कार्यकर्ताओं से कहा कि पूरी तैयारी के साथ चुनाव लड़े और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  के हाथों को और मजबूत करें जिससे आने वाले निकाय चुनावों में ट्रिपल इंजन की सरकार बने। दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री लोकेश प्रजापति ने प्रजापति समाज से अपील की, कि भारतीय जनता पार्टी सभी समाज के लोगों को साथ लेकर चलती है और भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी राजवती देवी को भारी मतों से विजयी बनाने का काम करें।  इस मौके पर जिला अध्यक्ष विजय भाटी , जिला निकाय प्रभारी सेवानंद शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सतेंदर नागर ,मंडल अध्यक्ष राजेंद्र भाटी, हरिदत्त शर्मा,दनकौर मंडल मीडिया प्रभारी हरीश शर्मा, अमित नागर ,मंडल महामंत्री सुमित नागर, संजय शर्मा ,राजेंद्र योगी ,जेपी सागर समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।