BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस कार्यालय गौतमबुद्धनगर दादरी पर एक विचार गोष्ठी एवं पुष्पांजलि का आयोजन किया

विजन लाइव/ ग्रेटर नोएडा
 आधुनिक भारत के निर्माता व  भारत रत्न और देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस कार्यालय गौतमबुद्धनगर दादरी पर एक विचार गोष्ठी एवं पुष्पांजलि का आयोजन किया गया । विचार गोष्ठी की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने की तथा संचालन नगर अध्यक्ष किशन शर्मा ने किया। सभी कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी । उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया, गोष्ठी में वक्ताओं ने चाचा नेहरू के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला और कहा पंडित नेहरू जी आजादी के बाद देश के प्रथम प्रधानमंत्री बने आजादी के बाद देश आर्थिक तंगी झेल रहा था। उस वक्त देश में सुई भी नहीं बनती थी, देश का अन्नदाता की खेती करने में असमर्थ था क्योंकि संसाधनों की दिक्कत थी और सिंचाई के लिए पानी की कमी थी ।  पंडित नेहरू जी ने किसानों के लिए योजनाएं चलाई और सिंचाई के लिए नदियों पर बांध बनवा कर नहरो के माध्यम से कृषि भूमि की सिंचाई की व्यवस्था की।  किसानों के लिए खाद बीज की व्यवस्था कराई और औद्योगिकरण शिक्षा के क्षेत्र में आईआईटी आईआईएम जैसे की  विशिष्ट संस्थानों की स्थापना की और देश को प्रगति के क्षेत्र में आगे ले जाने के लिए देश को एक नई दिशा दी।  उसी की देन है कि आज प्रगति के क्षेत्र में देश बहुत आगे है, पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। पंडित नेहरू जी बच्चों से बहुत प्यार करते थे। बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कहते थे । नेहरू जी ने इलाहाबाद आनंद भवन देश को दान कर दिया था ,जो आज देश की संपत्ति है।  इस मौके पर महिला प्रदेश महासचिव  भगवती शर्मा,दादरी नगर अध्यक्ष किशन शर्मा ,बिसरख ब्लॉक अध्यक्ष उदय  नागर ,कोषाध्यक्ष हेमचंदनागर, एससी एसटी के जिला अध्यक्ष धर्म सिंह बाल्मीकि ,सेवादल के जिला अध्यक्ष वसील अहमद ,कांग्रेस वरिष्ठ नेता मुकेश शर्मा , सेवादल शहर अध्यक्ष नीरज शर्मा ,एससी एसटी के उपाध्यक्ष आरपी सिंह ,पवन शर्मा ,जितेंद्र शर्मा, अभिषेक शर्मा अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे।