BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

सपाइयों ने मनाई महर्षि कश्यप एवं निषादराज गुहय की जयंती

विजन लाइव/  ग्रेटर नोएडा
सूरजपुर स्थित समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर महर्षि कश्यप एवं निषादराज गुहय की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि भारत की पावन भूमि ओर अनेक महापुरुषों ने जन्म लिया। उनमें से महर्षि कश्यप एवं निषादराज गुहय भी प्रमुख है,  जिन्होंने ने जीवन पर्यन्त मानवता की भलाई के लिए कार्य किया। महर्षि कश्यप भगवान सृष्टि के सृजनकर्ता ब्रह्म के मानस पुत्र एवं सप्त ऋषियों में से एक है। जिन्होंने अनेक ग्रंथो की रचना की। उन्होंने कहा कि निषाद राज, भगवान श्रीराम के परम मित्र थे। उन्होंने प्रभु श्रीराम की सेवा में त्याग का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। भगवान श्री राम और निषादराज गुहय की जैसी मित्रता का उदाहरण कहीं और नहीं मिलता। इस मौके पर मुख्य रुप से लोकसभा प्रभारी बीरसिंह यादव, राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी, डॉ0 महेन्द्र नागर, नरेंद्र नागर, कृशान्त भाटी, कृष्णा चौहान, महेश भाटी, अकबर  खान, मिंटी खारी, जगवीर नंबरदार, विजेंद्र नागर, उपदेश नागर, बबलू सैन, नवीन भाटी, रोहित मत्ते गुर्जर, अमित रौनी, दीपक शर्मा, हैप्पी पंडित, मेंहदी हसन, सागर शर्मा, विक्रम टाइगर, अशोक भाटी बिरोंडा, दीपक नागर, संजय खान, सीपी सोलंकी,  विजय गुर्जर, राव संजय भाटी, वकील सिद्दकी, अतुल प्रधान, आजाद नागर, राजवीर मावी, प्रेमपाल राव, संजीव नागर, पवन जोगी, नितिन नागर, हरीश खारी, राहुल यादव, इंशाद चौधरी, ललित पंडित आदि मौजूद रहे।