BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

बसपा फिर टूटी, भाजपा हुई मजबूत


2024 के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा प्रचंड जीत के साथ वापस सत्ता में लौटेगी:एडवोकेट नरेंद्र सिंह भाटी डाढा
मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी"/ ग्रेटर नोएडा
पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा प्रमुख मायावती के गृह जिले में ही बसपा के टूटने का सिलसिला लगातार जारी है। पूर्व जेवर विधानसभा प्रत्याशी एडवोकेट नरेंद्र सिंह भाटी डाढा के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने बसपा को एक बार फिर बाय-बाय कह दिया है और भाजपा में शामिल हो गए हैं।
बसपा छोड़कर भाजपा में आए इन  पदाधिकारियों को गौतमबुद्धनगर के सांसद व त्रिपुरा के प्रभारी डॉ महेश शर्मा ने पटका पहनाकर व गुलदस्ता देकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई है। इनमे आनन्द भाटी विधानसभा उपाध्यक्ष,रामदास बाल्मीकि प्रभारी जेवर विधानसभा और चरन सिंह भाटी,चमन सिंह,जयकरन सिंह ,महेरचन्द, अमरजीत भाटी ,हेमसिंह नागर,शौकिन्द्र कपासिया,राजवीर चपराना  अनिल सिंह आदि दर्जनों लोगों ने बहुजन समाज पार्टी को छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। पूर्व जेवर विधानसभा प्रत्याशी व भाजपा के वरिष्ठ नेता एडवोकेट नरेंद्र भाटी डाढा ने बताया कि देश में चल रही नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के द्वारा गांव गली और गरीब मजदूर सभी के हित में जन कल्याणकारी योजनाओं के द्वारा सर्वांगीण विकास किया जा रहा है। वही उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में समूचा विकास किया जा रहा है। सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के चलते हुए गुंडे बदमाशों माफिया प्रदेश छोड़ कर जा चुके हैं। भाजपा सरकार की इन सभी जनकल्याणकारी नीतियों के चलते हुए दर्जनों की संख्या में पदाधिकारी बसपा को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा प्रचंड जीत के साथ वापस सत्ता में लौटेगी।