BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

मेरठ कमिश्नरी चौराहा पर महापंचायत की तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की बैठक मे महापंचायत के बारे में रणनीति तैयार की गई
विजन लाइव/ कनारसी
15 मार्च को मेरठ मंडल में कमिश्नरी चौराहा पर होने वाली महापंचायत को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की एक पंचायत का आयोजन चौधरी जीवन सिंह राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य  के आवास गांव कनारसी पर किया गया। जिसकी  अध्यक्षता धनपाल मुक्कदम और संचालन प्रदेश प्रवक्ता दिनेश शर्मा ने किया। इसमे 15 मार्च को मेरठ मंडल मे कमिशनरी चौराहे पर होने वाली विशाल महापंचायत के बारे में रणनीति तैयार की गई।  इस मौके पर डॉ अजय शर्मा गुरुदयाल हॉस्पिटल दनकौर ने भी सदस्यता ग्रहण की और राज सिंह नागर को ग्राम अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस दौरान  प्रदेश सचिव दया प्रधान, प्रदेश सचिव रणवीर अवाना, प्रदेश सचिव प्रवीण शर्मा, प्रदेश महासचिव चौधरी राकेश ठाकुर, एनसीआर अध्यक्ष विभोर शर्मा, एनसीआर उपाध्यक्ष ओम सिंह, एन सी आर प्रवक्ता संजय शर्मा,  जिला अध्यक्ष महेंद्र मुखिया, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा, जिला संगठन मंत्री रविंद्र भगत जी,जिला सचिव रामवीर हवलदार, जिला सचिव धनेश नागर, जिला मीडिया प्रभारी मेजर नागर नवादा, नोएडा महानगर अध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा, युवा जिला प्रवक्ता कुलदीप पंडित शर्मा और विरेंद्र चौहान, विक्रम चौहान, सलीम राणा, सुरेश सिंह रावत, राज सिंह प्रधान, संजय भाटी, गोपी कश्यप, अजीत रन्हेरा,बलराज सिंह, रविंद्र नागर अशोक नागर आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।