BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

पी एन माथुर मेमोरियल राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता की विवरणिका का विमोचन

विजन लाइव/ गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ़ लॉ जस्टिस एंड गवर्नेंस द्वारा मूट कोर्ट प्रतियोगिता का आयोजन 29-30 अप्रैल  2023 को किया जाएगा I इस प्रतियोगिता से सम्बंधित पूर्वसर्ग  और विवरणिका का विमोचन गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रोफेसर रविन्द्र कुमार सिन्हा द्वारा दिनांक 15 अप्रैल 2023 को किया गया I इस विवरणिका में प्रतियोगिता  से सम्बंधित  मूट प्राबलम, प्राइज  राशि तथा नियम एवं शर्तों का उल्लेख है I पिछले वर्ष प्रथम  पी एन माथुर मेमोरियल राष्ट्रीय  मूट कोर्ट प्रतियोगिता  का आयोजन अप्रैल 2022 को हुआ था  जिसका उदघाटन उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश माननीय न्यायमूर्ति  संजीव खन्ना द्वारा किया गया था जिसमे देश के कोने कोने से 36 टीमें और लगभग  110 छात्र छात्राएं शामिल हुए थे I 
कार्यक्रम  मे विश्वविद्यालय के डीन   एकेडमिक प्रो एन मेल्कानी,  कुलसचिव डा विश्वास त्रिपाठी,  लॉ स्कूल के अधिष्ठाता डॉ के के द्विवेदी , संकाय सदस्य डॉ ममता शर्मा , डॉ रमा शर्मा, डा पूनम वर्मा,  डा सतीश चंद्र,  गौरव यादव, सुश्री काजल गुप्ता तथा समिति के  छात्र और छात्राये उपस्थित रहे।