BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भूपेंद्र नागर (बागपुर) और राष्ट्रीय प्रवक्ता अनीस गाजी ने किसानों की आवाज को बुलंद करने का संकल्प लिया

विजन लाइव/ बुलंदशहर
 भारतीय किसान यूनियन (अजगर) में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर रहकर उत्तर प्रदेश में किसानों की आवाज को बुलंद करने का काम करने वाले पेशे से वकालत करने वाले अनीस गाजी ने भारतीय किसान यूनियन (अजगर) का अपने कई पदाधिकारियों के साथ मिलकर साथ छोड़ दिया है। अनीस गाजी भारतीय किसान यूनियन अम्बावता मे राष्ट्रीय प्रवक्ता और उत्तर प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी संभालेंगे और प्रदेश भर में किसानों की आवाजों को और बुलंद करने का काम करेंगे।
 भारतीय किसान यूनियन अम्बावता के राष्ट्रीय प्रवक्ता व उत्तर प्रदेश प्रभारी अनीश गाजी एडवोकेट ने बताया कि किसान और मजदूरों की आवाज को दबाने नही देंगे, और किसान मजदूरों का हक की लड़ाई पूरे जोरशोर से लड़ेंगे, हम किसान और मजदूरों के लिए हमेशा से लड़ाई लड़ते आये है। उन्होंने कहा कि किसान मजदूरों की हर संभव मदद के लिए हमेशा से साथ रहे हैं, और आगे भी साथ रहेंगे। किसानों की फसलों का अच्छा दाम और मजदूरों को अच्छा काम दिलाने का भी कार्य करेंगे। भारतीय किसान यूनियन (अजगर) राष्ट्रीय सचिव का पद छोड़ कर आए भूपेंद्र नागर (बागपुर)को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा गया है। भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भूपेंद्र नागर (बागपुर)ने बताया कि भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) किसानों के हको को बुलंद करने का काम निरंतर करता रहेगा। किसानों को फसलों को अच्छा दाम दिलाना और खाद बीज और सिंचाई के के लिए बिजली की दरों में रियायत दिलाना पहली प्राथमिकता है।
भारतीय किसान यूनियन अम्बावता में नई जिम्मेदारी पर काम करने वाले अनीश गाजी, भूपेंद्र नागर, मोहसिन गाजी, राजेंद्र कुमार, फेजान, मुस्ताक अहमद, योगेश पाराशर, नासिर प्रधान, जुबेर खान, अकरम भाई, तोहिद चौधरी, हनीफ कुरैशी, चिंटू, इरफान अल्वी, शाहिद कुरैशी इस मौके पर मौजूद रहे । इन सभी लोगो ने भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि पाल अंबावता का स्वागत किया किसानों की आवाज को बुलंद करते हुए संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प जताया।
 ।