BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

सत्ता पक्ष की नींद उड़ाई :---- कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा ने सत्ता पक्ष की नींद उड़ा दी


चौधरी शौकत अली चेची
चुनाव मे हर वर्ष सरकारी खजाने से लगभग 125 अरब रुपए खर्च कर दिए जाते हैं और राजनीतिक पार्टियों द्वारा भी लगभग 119 अरब रुपए चुनाव प्रचार में खर्च कर दिए जाते हैं, यह पैसा कौन देता है किस लिए देता है ? विचार तो बनता है । एक बार विधायक या सांसद बनने पर पेंशन आदि लाभकारी सुविधाएं जिंदगी भर मिलती हैं । सरकारी खजाने से हजारों करोड़ रुपए हर वर्ष नेताओं के लिए खर्च होते हैं।  टैक्स, जीएसटी, वेट स्टांप आदि के चार्ज से देश का खजाना भरा जाता है । वोट देकर देश की भोली-भाली जनता लोगों को पावर में बैठा कर मालामाल और पावरफुल लोकप्रिय बना देती हैं।  नेताओं और सरकारी मुलाजिमों की सैलरी सुविधा दुगनी हो गई। वहीं लगभग 80% आवश्यक वस्तुओं की कीमत दुगनी हो गई। प्राइवेट सेक्टर में सर्विस करने वाले नौकरी पेशा लोगों की सैलरी सुविधा आधी रह गई। नोटबंदी , जीएसटी, लॉक डाउन से लगातार गरीबों पर महंगाई की मार पड़ रही है। पेट्रोल, डीजल पर बेतहाशा, टैक्स वेट चार्ज थोपना ,  रसोई गैस, सीएनजी, पीएनजी ,बिजली बिल, मोबाइल रिचार्ज, टीवी रिचार्ज दोगुना ,महंगा किराया भाड़ा, शिक्षा, चिकित्सा दोगुनी महंगी , बैंकों में सुविधा के नाम से बर्बादी के अनेकों नियम बना दिए तथा  बचत खाते से ब्याज गायब, बैंकों का निजीकरण तथा विलय कर दिया किसान आदि की सब्सिडी गायब, मनरेगा में मजदूरी गायब, बीपीएल कार्ड भी गायब होते जा रहे है। निर्यात घटा आयात बढ़ा गलत आर्थिक नीतियों से अर्थव्यवस्था का बंटाधार डॉलर पहुंचा 83 के पार तथा सोना पहुंचा 50 हजार रुपए के पार, वादा था 2022 तक किसानों की आय दोगुनी, देश में बुलेट ट्रेन दौड़ेगी, देश 5 ट्रिलियन डॉलर हो जाएगा ,लेकिन ग्लोबल हंगर इंडेक्स के सर्वे अनुसार 120 देशों मैं भारत गरीबी में 107 वे स्थान पर पहुंचा। किसान तथा बेरोजगारों की आत्महत्या दोगुनी हो गई   विधायक सांसदों के गोद लिए गांव घुटनों पर अभी तक चले नहीं। लॉकडाउन के समय लाखों घर परिवार उजड़ गए। देश की लगभग 80% जनता बर्बाद हो गई। लगभग 20% जनता को मालामाल कर दिया। ठोको नीति ने हजारों घर परिवार को उजाड़ दिया। बुलडोजर द्वारा जनता के घरों को तोड़कर परिवारों को उजाड़ा जा रहा है। सबका साथ, सबका विकास और  सबका विश्वास कैसे करें तलाश? कब कौन कानून के शिकंजे में फंस जाए ? अंदाजा लगाना मुश्किल है । गौशालाओं तथा सड़कों  आदि जगहों पर बेजुबान पशु तड़प तड़प कर मर रहे हैं। एनआरसी की बात कह रहे थे। देश में अगर एनआरसी लागू हो जाता तो देश की लगभग 80% जनता को बर्बाद कर लोगों की जिंदगी नरक बना दी जाती।  तीन कृषि अध्यादेश कानून लागू हो जाता तो देश की लगभग 80% जनता को बर्बाद कर देता ।  सरकारी उपकरण या सरकारी संस्थाओं को बेचना या नाम बदलना किसका लाभ किसको हानि अब तक समझ नहीं आ रहा है। लगभग 60% सरकारी संस्थाएं ठेके में चली गई समझ में नहीं आता क्या क्या ठेके में जाएगा? आरक्षण  को समाप्त करने की कोशिश की जा रही है । आरक्षण कोटा की अनदेखी की जा रही है। सरकारी नौकरियों में कटौती तथा सरकारी खाली पदों की नियुक्ति नहीं की जा रही है। रिटायर सेना के जवानों की पेंशन में कटौती  हो रही है। बेरोजगारी महंगाई से गरीब मजदूर किसान असहाय नारी इन सब का उत्पीड़न से बर्बाद हो रहे हैं। देश मैं आए दिन पेपर लीक हो रहे हैं, पीएम केयर जैसा निजी ट्रस्ट और उसमें वसूला गया पैसा कहां गया?  जनता को कुछ नहीं बताया गया है। विचार करो , कुछ सालों से देश में कौन है , कंगाल और कौन है मालामाल ?  भारतीय असल संस्कृति नष्ट हो रही है, देश में जहर की खेती बोई जा रही है। हजारों साल पुरानी बीती हुई कहानियों को दोहरा कर अमन चैन तरक्की भाईचारा गुमनामी की वादियों में खो रही है। एक झूठ को सौ बार बोलने से लोग सच मान ही लेते हैं। समझने का विषय यह भी है कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा ने सत्ता पक्ष की नींद उड़ा दी है।राजनीतिक जानकारों का कहना है बीजेपी को सत्ता  से बेदखल कांग्रेस ही कर सकती है। भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने से आम जनता, युवा, बुजुर्ग, महिला, पुरुष भी ज्यादातर राहुल गांधी की भूरी भूरी प्रशंसा करते नजर आ रहे हैं । आने वाला समय क्या गुल खिलाएगा देखना समझना बाकी है। लेकिन हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई सभी भारतवासी भाई भाई जय जवान जय किसान पूर्वजों के इस नारे ने देश को मोती की माला बनने का संदेश दिया। देश मैं पिछले कुछ सालों की राजनीति से आखिर किसको क्या मिला और किसने क्या दिया विचार करो आपस में प्यार करो।

लेखक:-चौधरी शौकत अली चेची  किसान एकता संघ के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष हैं।