BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

भाजपा मंडल अध्यक्ष और कार्यकताओं पर हमले के मामले में नया मोड----- पुलिस वाकई कोई दवाब में है या फिर हमलावरों तक अभी तक पहुंच ही नही पाई ?

 



भाजपा मंडल अध्यक्ष और कार्यकताओं पर हमले के मामले में नया मोड----- पुलिस वाकई कोई दवाब में है या फिर हमलावरों तक अभी तक पहुंच ही नही पाई ?

भाजपा मंडल अध्यक्ष और कार्यकताओं पर हमले के मामले में पुलिस हीलहवाली को जिला भाजपा संगठन ने भी गंभीरता से लिया

मौहम्मद इल्यास-’’दनकौरी’’/गौतमबुद्धनगर

गौतमबुद्धनगर में भाजपा मंडल अध्यक्ष और कार्यकताओं पर हमले के मामले में पुलिस हीलहवाली को अब जिला गौतमबुद्धनगर भाजपा संगठन ने भी गंभीरता से लिया है। लखनावली गांव में भाजपा नेता पंडित लोकमन प्रधान के आवास पर दो दिन पूर्व एक पंचायत हुई थी और जिसमें भाजपा मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं पर हमले के दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर सर्वसमाज के लोगों ने रोष व्यक्त करते हुए पुलिस का घेराव किया था। सूरजपूर कोतवाल ने मौके पर पहुंच कर पुलिस कमिश्नर के नाम संबोधित ज्ञापन लेकर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही आश्वासन दिया था। इधर गौतमबुद्धनगर जिला भाजपा संगठन ने जिलाध्यक्ष विजय भाटी के नेतृत्व में डीसीपी को एक ज्ञापन सौंपा और मांग की है कि भाजपा मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं पर हमला करने वाले लोगों के खिलाफ तत्काल कार्यवाही अमल में लाई जाए। इससे अब यह साफ जाहिर हो गया है कि गौतमबुद्धनगर में चल रहे इस मामले में अब भाजपा संगठन पुलिस को और ज्यादा ढील दिए जाने के कतई मूढ में नही है। साथ ही दोषियांं के खिलाफ कार्यवाही करा कर जनता को एक सदेंश देना चाहता है कि हमला किसी आम व्यक्ति पर हो या फिर पार्टी कार्यकर्ता पर हमलावरों की जगह जेल ही हैं। गौतमबुद्धनगर भाजपा जिलाध्यक्ष विजय भाटी के नेतृत्व में यह ज्ञापन पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर को संबोधित डीसीपी हरिश्चंद्र को सौंपा गया। इस ज्ञापन में अवगत कराया गया कि दिनाँक 03-11-2022 को जिला भाजपा गौतमबुद्धनगर के ग्रेटर नोएडा मंडल के अध्यक्ष महेश शर्मा, भाजपा कार्यकर्त्ता संचित शर्मा शिवम शर्मा पर घातक जानलेवा हमला हुआ था। अभी तक भी पुलिस विभाग के द्वारा उक्त घटना को खोला नही जा सका है, जिससे जनपद गौतमबुद्धनगर भाजपा एवं आम जनमानस में क्षोभ एवं रोष का भाव है। जैसा कि आपको अवगत ही है कि जिला भाजपा संगठन सांगठनिक कार्यो के साथ ही जनता एवं पुलिस प्रशासन के मध्य सेतु का कार्य करती है एवं समय समय पर समसमायिक विषयों पर शासन प्रशासन का ध्यान आकर्षण का कार्य भी हम पार्टी जन करते रहते हैं। उक्त विषय पर निम्नांकित बिन्दुओ के द्वारा जनपद  भाजपा आपका ध्यानाकर्षण चाहती हैः-1- उक्त हमले में प्रयुक्त हुई गाडी का नंबर एवं् मालिक का अता पता पुलिस अभी तक नही लगा पाई है। 2- जैसा कि पीड़ितो के द्वारा एफआईआर में वर्णित है कि हमलावर 6.-7 की संख्या में थे एव घातक हथियारों से लैश थे,अभी तक भी पुलिस के द्वारा किसी भी अपराधी की पहचान पता नही लग पाया है। 3- जैसा की सर्वविदित है उक्त घटना के समय ग्रेटर नोएडा में इंडिया वाटर वीक समिट चल रही थी एवं होटल रेडीसन में 22 से अधिक देशो के अंतराष्ट्रीय प्रतिनिधि मंडल उपस्थित थे। उस समय होटल रेडीसन के अत्यंत समीप जबकि उस समय पुलिस प्रशासन से अत्यंत सतर्क एवं् चाक चौबंद होने की अपेक्षा की जाती है, यह वारदात अत्यंत सोचनीय एवं चिंता जनक है। 4- समाचार पत्रों के द्वारा ज्ञात हुआ है, कि यह हमला पैसे के लेन.देन के विषय में है, मान लिया जाए अगर ऐसा भी है, तो सम्पूर्ण तथ्यात्मक विशलेषण सार्वजनिक होना चाहिए। 5- अगर पैसे का विवाद भी है तो हमारे संगठन का ऐसा मानना है कि घातक हमला पैर तोड़ देना कहाँ तक न्यायोचित है। 6- संगठन को भय है, कि गौतमबुद्धनगर क्षेत्र क्या तीन दशक पुराने गैंगवार एवं अपराध मिश्रित युग की ओर जा रहा है। अतः महोदय, जनपद गौतमबुद्धनगर भाजपा संगठन आपसे अपेक्षा करता है कि उक्त घटना को तुरन्त खोलकर सार्वजनिक किया जाए ताकि पुलिस प्रशासन का रसूख पुर्न स्थापित हो सके एवं जनता के मध्य में भाजपा नीत सरकार का अपराध मुक्त प्रदेश का ध्येय वाक्य परिलक्षित हो सके। जबकि दिनाँक 01.11.2022 को उ० प्र० के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जनपद गौतमबुद्धनगर में  अपराध को समूल नष्ट किये जाने की बात कही गयी थी, उसके 2 ही दिन बाद इस प्रकार की भयावह घटना को शहर के बीचों.बीच दिन दहाड़े जबकि पुलिस के द्वारा पुलिस पेट्रोलिंग चलाये जाने के बावजूद भी अंजाम दिया गया, हमें जनता के मध्य पार्टी की रीति नीति के प्रचार प्रसार के समय आम जनता के रोष क्षोभ का सामना करना पड़े क्योकि अन्ततः डबल इंजन की सरकार को प्रदेश में मजबूती से बनाये रखने के लिये भाजपा संगठन कटिबद्ध है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विजय भाटी, जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज, योगेश चोधरी, जिला उपाध्यक्ष गजेन्द्र मावी, सतेंद्र नागर, राहुल पंडित, पवन रावल, जिला मंत्री सत्यपाल शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य और पवन त्यागी, सोहित पंडित, सुनील सौनिक, सुभाष वत्स आदि पदाधिकारी और कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

 

भाजपा मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं पर हमले के मामले में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल?

गौतमबुद्धनगर में भाजपा मंडल अध्यक्ष और कार्यकताओं पर हमला हुआ। इस मामले की एफआईआर दर्ज हुई मगर तो पुलिस द्वारा दोषी पकडे ही गए और ही कोई खुलासा किया है। इससे कई तरह के सवाल पैदा हो रहे कि पुलिस वाकई कोई दवाब में है या फिर हमलावरों तक अभी तक पहुंच ही नही पाई हैं। गौतमबुद्धनगर में जब पुलिस कमिश्नरेट लागू हुई है कि वाकई पुलिस ने जनता के मन में एक विश्वास की भावना कायम की है और वही अपराधियों के मन पर एक भय भी पैदा हुआ हैं। 


किंतु जिस तरह से इंटरनेशनल वाटर वीक समिट के दौरान इन भाजपा कार्यकर्ताओं पर सरेआम हमला हुआ पुलिस की सक्रियता पर खासे सवाल भी दाग रहा है। हमले के बाद पुलिस अभी तक हमलावरों तक नही पहुंच पाई। यहां तक जनता और कार्यकर्ताओं तक को लखनावली गांव में एक पंचायत तक करनी पडी और उनका गुस्सा फूट पडा। यही नहीं सत्तारूढ भाजपा संगठन को अपने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताआेंं के साथ हुई घटना को लेकर डीसीपी के यहां आज बुधवार को ज्ञापन देना पडा,एक बेचारापन से ज्यादा कुछ नही लगता हैं।