BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

ग्रेटर नोएडा में दीपावली का पर्व भी किसान धरना स्थल पर ही मनाएंगे

>
>
सरकार गोली की नोक पर धरना समाप्त नहीं करा सकती, धरने का समाधान सिर्फ वार्ता कर किसानों की मांगों को पूरा किया जाए: राजपाल शर्मा 
>
>
विजन लाइव/ ग्रेटर नोएडा
ग्रेटर नोएडा में जीरो पॉइंट पर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक टिकैत के तत्वधान में 14 अक्टूबर-2022 से शुरू हुआ धरना प्रदर्शन जारी है । किसानों ने ऐलान किया है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गई तो वह दीपावली का पर्व भी धरना स्थल पर मनाएंगे। तीसरे दिन के धरने पर आज पंचायत हुई, जिसकी अध्यक्षता  कृष्ण कुमार शर्मा ने की एवं संचालन राजीव मलिक ने किया । उत्तर प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा ग्रेटर नोएडा के जीरो पॉइंट पर धरना स्थल पर पहुंचे और धरने का जायजा लेकर वार्ता की और आगे धरने की रणनीति बनाई।  उन्होंने कहा कि धरने को शांति पूर्वक चलाते रहें पूरे प्रदेश की नजर गौतमबुद्धनगर के धरने पर है और पूरे उत्तर प्रदेश के किसान मजदूर आपके साथ हैं।  आने वाले समय में प्राधिकरण के खिलाफ अगर पूरे प्रदेश में आंदोलन करना पड़ेगा तो पूरे उत्तर प्रदेश के किसान मजदूर आपके साथ है। प्रदेश सरकार गोली की नोक पर धरना समाप्त नहीं करा सकती, धरने का समाधान सिर्फ वार्ता कर किसानों की मांगों को पूरा किया जाए। पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पवन खटाना ने कहा कि कल 17 अक्टूबर को तय समय के अनुसार किसानों की ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ वार्ता होगी।  मीडिया प्रभारी सुनील प्रधान ने कहा प्राधिकरण के अधिकारी किसानों को बरगलाते रहते हैं ,अगर किसानों की मांगें नहीं मानी गई तो आगे आंदोलन जारी रहेगा। आने वाली दिवाली भी किसान ग्रेटर नोएडा के जीरो पॉइंट धरना स्थल पर ही मनाएंगे । आज पंचायत में मटरू नागर, अनित कसाना ,सुनील प्रधान,  मोहित कसाना, राजे प्रधान, परविंदर अवाना, सुरेंद्र ढाक ,महेश खटाना ,योगेश भाटी ,बेली भाटी, योगेश शर्मा, विनोद शर्मा , सुमित तवर आदि सैकड़ों किसान मौजूद रहे।