BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

भारतीय किसान यूनियन (अजगर) द्वारा जेवर टोल पर महापंचायत किए जाने का ऐलान

>
सिलारपुर अंडरपास के समीप स्थित हरवीर नागर फार्म हाउस पर प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजित यह जानकारी दी गई


मौहम्मद इल्यास-" दनकौरी" / ग्रेटर नोएडा
भारतीय किसान यूनियन (अजगर) द्वारा जेवर टोल पर महापंचायत किए जाने का ऐलान किया गया है। बुधवार को  सिलारपुर अंडरपास के समीप स्थित हरवीर नागर फार्म हाउस पर प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजित यह जानकारी दी गई।  भारतीय किसान यूनियन (अजगर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरवीर नागर ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों के हकों को लेकर आगामी 07 अक्टूबर-2022  को जेवर टोल पर एक महापंचायत की जाएगी। उन्होंने महापंचायत के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि 
1 - एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ पांच 5-5 किलोमीटर के दायरे में आने वाले सभी किसानों को आईडी के आधार पर निशुल्क सेवा दी जाए, जब तक कि एक्सप्रेस-वे के दोनों तरफ आगरा तक सर्विस रोड  सुचारू रूप से शुरू नहीं हो जाती।
 2 - पत्रकार बंधुओं से  कोई टोल शुल्क न लिया जाए,  किसानों के स्वयं के ट्रैक्टर एवं कृषि कृषि यंत्रों से टोल शुल्क ने लिया जाए।
3 -  किसी भी दु-पहिया वाहन से टोल शुल्क ने लिया जाए।
4 - किसानों का 64.7% आबादी निस्तारण, शिफ्टिंग, 10% विकसित भूखंड, 33 साला आदि का निस्तारण किया जाए।
 इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष हरवीर  नागर, राष्ट्रीय प्रवक्ता नरेश चपरगढ़, राष्ट्रीय महासचिव प्रभु प्रधान, प्रदेश सचिव राजपाल भगत जी, जिला प्रवक्ता/मीडिया प्रभारी कृष्ण भाटी,  जिला उपाध्यक्ष वीरू भाई गुनपुरा, मेरठ मंडल सचिव भोला कसाना, दनकौर नगर अध्यक्ष अनिल कसाना, जिला उपाध्यक्ष विनोद मलिक पारसौल, जिला कार्यकारिणी सदस्य भूपेंद्र नागर बागपुर, प्रदेश उपाध्यक्ष केहर अली ,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुखपाल नागर,जिला कार्यकारिणी सदस्य सतवीर नागर नौरंगपुर, तहसील उपाध्यक्ष जगत नागर ,तहसील उपाध्यक्ष आकिल खान आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।