BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

राष्ट्रीय महिला आयोग एवं शारदा विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में घरेलू महिलाओं के लिए संपन्न

>
विजन लाइव/ग्रेटर नोएडा
राष्ट्रीय महिला आयोग एवं शारदा विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में  घरेलू महिलाओं के लिए आयोजित एक दिवसीय अति महत्वपूर्ण एवं उपयोगी कार्यशाला मे महिला शक्ति सामाजिक समिति की टीम ने साधना सिन्हा की अध्यक्षता में भाग लिया।  इसमें करीब 50 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला के समापन पर गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ विश्वास त्रिपाठी के हाथों सभी को सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। अपनी टीम और अन्य जरूरतमंद महिलाओं के साथ भाग लेकर रोजगार  ्व स्वरोजगार  के लिए अपने हुनर को कैसे  सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म का  सर्वोत्तम उपयोग कर निखार लासके , इसकी जानकारी हासिल की गई। कार्यशाला की सार्थकता की सभी महिलाओं ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की। महिला शक्ति सामाजिक समिति की अध्यक्ष श्रीमती साधना सिन्हा ने बताया कि प्रोफेसर मृदुल धारवाड़ डायरेक्टर शारदा यूनिवर्सिटी यूनुस सोशल बिजनेस, सेंटर ने आगे हमारी समिति के साथ मिलकर अन्य अलग-अलग क्षेत्रों में जरूरतमंद महिलाओं के लिए ऐसी कार्यशाला आयोजित करने का प्रस्ताव रखा, जिसे हमने भी सहर्ष स्वीकार किया।