BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

विवेकानंद विद्यापीठ स्कूल दनकौर में दीपोत्सव कार्यक्रम संपन्न

>

 दीपोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष गजब सिंह प्रधान ने दीप प्रज्वलित कर  स्कूल की अध्यापिका रचना और स्कूल की छात्रा जानवी ने संचालन कर किया

विजन लाइव/ दनकौर

दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में विवेकानंद विद्यापीठ स्कूल द्वारा दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दीपोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष गजब सिंह प्रधान ने दीप प्रज्वलित कर स्कूल की अध्यापिका रचना और स्कूल की छात्रा जानवी ने संचालन कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत माता लक्ष्मी जी,भगवान गणेश जी की पूजा के साथ की गई। सर्वप्रथम स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता, दीप मेकिंग प्रतियोगिताएं हुईं। इस प्रतियोगिता में कक्षा 2 से कक्षा 10 तक के छात्र छात्राओ ने प्रतिभाग किया। तदोपरांत स्कूल के छात्र छात्राओ ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।


>

कार्यक्रम के समापन पर स्कूल के प्रबंधक दिनेश्वर दयाल  ने उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और दीपावली का पर्व क्यों मनाया जाता है इस पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि स्कूल के अध्यक्ष गजब सिंह प्रधान  और विशिष्ठ अतिथि ओमप्रकाश गोयल  ने भी अपने विचार प्रकट किए। कार्यक्रम में प्रबन्ध समिति के देवेन्द्र कुमार,आदेश गोयल, कृष्णा गोविल आदि मौजूद रहे वहीं कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में शालिनी,नीतू,वंदना,पूजा,नीतू शर्मा, प्रिंस आदि अध्यापक अध्यापिकाओं का सहयोग रहा।