BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

महाराज अग्रसेन हिमालयन गढ़वाल विश्वविद्यालय की प्रोफेसर डॉ बृजलता शर्मा को सम्मानित किया गया

>

डॉ बृजलता शर्मा गत अनेक वर्षों से हिन्दी साहित्य की विविध विधाओं में आलेखन कर रही है। अब तक इनकी तीन पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है और दो पुस्तकें प्रकाशनाधीन हैं
>
विजन लाइव/ ग्रेटर नोएडा
ग्रेटर नोएडा की निवासी एवं महाराज अग्रसेन हिमालयन गढ़वाल विश्वविद्यालय धैंडगांव उत्तराखंड में हिन्दी विषय पर पदस्थ प्रोफेसर डॉ बृजलता शर्मा को ऋषिकेश में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय शोध सेमीनार में हिन्दी साहित्य की सतत् सेवा हेतु सम्मानित किया गया।
ख्यात कवि एवं ‌ हरिद्वार लोकसभा सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक के रचना संसार पर केंद्रित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय शोध संगोष्ठी में उपस्थित स्वामी चिदानंद सरस्वती जी महाराज, स्वामी रामदेव , डॉ निशंक एवं उत्तराखंड के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल  के कर कमलों द्वारा उक्त सम्मान डॉ बृजलता शर्मा को दिया गया। शाॅल, सम्मान पत्र एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित करते हुए अतिथियों के द्वारा डॉ बृजलता शर्मा के साहित्य की पूरी -पूरी प्रशंसा की एवं अपनी शुभकामना भी व्यक्त की। ज्ञातव्य है कि डॉ बृजलता शर्मा गत अनेक वर्षों से हिन्दी साहित्य की विविध विधाओं में आलेखन कर रही है। अब तक इनकी तीन पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है और दो पुस्तकें प्रकाशनाधीन हैं। साहित्य सेवा के साथ साथ डॉ बृजलता शर्मा अपनी पंजीकृत संस्था एन के एस सेवा संस्थान द्वारा समाज सेवा के कार्य में भी निरंतर संलग्न रहती हैं। डॉ बृजलता शर्मा की उपलब्धि पर एन के एस सेवा संस्थान के अध्यक्ष  रमेश चंद्र शर्मा, महाराज अग्रसेन हिमालयन गढ़वाल विश्वविद्यालय के चांसलर एस के गुप्ता, वाइस चांसलर नंद किशोर सिन्हा , संजय श्रीवास्तव एवं डॉ एल एल खरे पूर्व प्राचार्य (मध्य प्रदेश)  ने भी बधाईयां दी है।