BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

दनकौर नगर निकाय चुनाव-2022 परिदृश्यः............... चेयरमैन और नगर सभासद पदों के लिए दौड भाग शुरू

 

>

दनकौर नगर निकाय चुनाव-2022 परिदृश्य..... चेयरमैन और नगर सभासद पदों के लिए दौड भाग शुरू

दीपावली पर्व के मौके पर प्रत्याशी सोशल मीडिया पर खासे एक्टिव दिखाई दे रहे हैं, मतदाताओं के बीच पहुंच बधाई देने का मौका  

मौहम्मद इल्यास-’’दनकौरी’’/ग्रेटर नोएडा

नगर निकाय चुनाव इस बार भी नवंबर दिसंबर-2022 माह में संपन्न कराए जाने तय माने जा रहे हैं। परिसीमन का दौर चल रहा है और कभी भी आरक्षण की सूची शासन की ओर से जारी की जा सकती है। अक्टूबर माह के जाने और नवंबर माह के आगाज के साथ चुनाव लडने वालों ने दौड भाग पहले ही अपेक्षा तेज कर दी है। इसी बीच नवरात्र दशहरा, दीपावली जैसे त्यौहार और पर्व आए। दीपावली जैसा त्यौहार जिसे भारतीय संस्कृति का सबसे बडा त्यौहार माना जाता है, अभी भी चल रहा है। पंच दिवसीय त्यौहार की श्रंखला में गौवर्धन और फिर भैया दूज है। जिले की दादरी नगर पालिका और नगर पंचायतों में दनकौर, बिलासपुर, रबूपुरा, जेवर और जहांगीरपुर में नगर निकाय चुनावों होने हैं। इसके साथ ही जिले की सिलारपुर भंगेल को भी नगर पालिका बनाए जाने की चर्चा है। दनकौर को भी नगर पालिका बनाए जाने की चर्चा जोरो पर हैं।

>

चेयरमैन और नगर सभासद पदों के लिए अभी से ही टिकट के लिए दौड भाग शुरू कर दी गई है। दनकौर नगर निकाय चुनाव पर नजर डाले तो यहां पर अभी तक बसपा के टिकट पर चुनाव जीते मास्टर अजय कुमार भाटी चेयरमैन हैं। चेयरमैन मास्टर अजय कुमार भाटी दूसरी पारी के लिए चुनाव मैदान मेंं कूद चुके हैं। चेयरमैन मास्टर अजय कुमार भाटी बसपा के टिकट पर या फिर भाजपा के टिकट पर चुनाव लडेंगे, अभी तय नही है। किंतु चेयरमैन मास्टर अजय कुमार भाटी का चुनाव लडना जरूर तय माना जा रहा है। चेयरमैन मास्टर अजय कुमार भाटी इस कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यो को आधार मान कर चुनाव मैदान में हैं। चेयरमैन मास्टर अजय कुमार भाटी ने दावा किया है कि वर्तमान कार्यकाल में रिकार्ड तोड विकास कार्य कराए गए हैं और इन्ही विकास उपलब्धियों के सहारे वे चुनाव मैदान मेंं हैं, उम्मीद है कि जनता जरूर इस बार भी अपना प्यार और आशीर्वाद देगी, तब जो भी विकास का सपना अधूरा रह गया है उसे जरूर पूरा कराया जाएगा।

>

भाजपा के टिकट पर चुनाव लडने वालांं में एडवोकेट गौरव नागर और भाजपा नगर सेक्टर संयोजक अतुल मित्तल समेत कई लोगों के नाम चर्चा में हैं। इनमें एडवोकेट गौरव नागर पहले से ही चुनाव तैयारियों में जुटे हुए हैं। एडवोकेट गौरव नागर उंची दनकौर के पूर्व प्रधान स्व0 बाबा तेजपाल के पोत्र हैं और मास्टर धनीराम नागर के पुत्र हैं। दनकौर स्थित बिहारी लाल इंटर कॉलेज में एडवोकेट गौरव नागर के पिता धनीराम नागर शिक्षक रह चुके हैं। एडवोकेट गौरव नागर का दावा है कि भाजपा के टिकट पर चुनाव लडना उनकी पहली प्राथमिकता है। चूंकि उनके पिता धनीराम नागर शहर के नामी कॉलेज बिहारी लाल में शिक्षक रह चुके हैं इसलिए शिक्षक समुदाय के साथ शहरी माताओं का जरूर साथ मिलेगा। इसके साथ ही उनके बाबा स्व0 तेजपाल प्रधान लंबे समय तक उंची दनकौर के प्रधान रहे और उन्होंने अपने कार्यकाल में जमकर विकास कार्य कराए थे, इन सभी उपलब्धियों का उन्हें चुनाव मेंं लाभ मिलेगा। किसानों के हकों की आवाज बुंलद करने वाले किसान एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान ने भी चुनावी ताल ठोंक दी हैं। सोरन प्रधान बसपा से चुनाव लडेंगे या फिर सपा से अभी पत्ते नही खोले हैं। इनके अलावा पूर्व चेयरमैन जय सिंह के पुत्र दीपक सिंह ने भी चुनावी ताल ठोंक  दी हैं।

>

दीपावली पर्व के मौके पर चेयरमैन मास्टर अजय कुमार भाटी, सोरन प्रधान, एडवोकेट गौरव नागर के अलावा दीपक सिंह के होर्डिंंग भी शहर में लगे पाए गए। पूर्व चेयरमैन जय सिंह के पुत्र दीपक सिंह, पिता के कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यो को आधार मान कर चुनाव मैदान में डटे हैं। पूर्व चेयरमैन जय सिंह के पुत्र दीपक सिंह ने दावा किया है कि पिता पूर्व चेयरमैन जय सिंह ने बिना किसी भेदभाव पूरे शहर का विकास कराया था, उन्ही सब उपलब्धियों के सहारे वे चुनाव में कूदने का मन बना रहे हैं। दीपक सिंह ने कहा कि उन्हें चुनाव लडना है, या नही इसका निर्णय शहर की जनता करेगी। अभी वह प्रत्येक वार्ड में जाकर बडे बुजुर्गो से राय और मशविरा ले रहे हैं। यदि दनकौर शहर के सभी लोगों का प्यार और आशीर्वाद मिलेगा तो जरूर चुनाव में कूद जाएंगे। इसके अलावा दनकौर के गढी मुहल्ला निवासी जितेंद्र नागर के होर्डिंंग भी दीपावली पर्व के मौके पर शहर में लगे नजर रहे हैं। जितेंद्र नागर किस पार्टी से चुनाव लडेंगे, अभी तय नही है। बहरहाल चेयरमैन पद के सभी भावी प्रत्याशियों के द्वारा दीपावली पर्व के मौके पर प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर मदताताआेंं को बधाई देने में कोई कसर बाकी नही छोडी हैं। इनमें कुछ भावी प्रत्याशी तो उपहार लेकर मतदाताओं के बीच जाते हुए भी देखे गए हैं।


दनकौर में वार्ड सभासद पदों के लिए भी प्रत्याशियों की भाग दौड शुरू



दनकौर में चेयरमैन पद के अलावा वार्ड सभासद पदों के लिए भी भावी प्रत्याशियों की भाग दौड ने भी तेजी पकडनी शुरू कर दी है। दीपावली पर्व के मौके पर ये भावी प्रत्याशी सोशल मीडिया पर खासे एक्टिव नजर आए हैं। सोशल मीडिया के अलावा इन प्रत्याशियों ने शहर में बैनर पोस्टर के जरिए भी चुनाव मैदान में अपनी उपलब्धियां जाहिर करनी शुरू कर दी है। दनकौर नगर में प्रत्येक वार्ड में सभासद पद के लिए भावी प्रत्याशियों की सूची दर्जनों तक भी है। किंतु इनमें वार्ड नंबर-09 से एडवोकेट फिजा मलिक,निसार अली, चमन अलवी, लक्ष्मण भडाना और दिनेश प्रजापति चुनावी दौड में शामिल हो चुके हैं। फिलहाल वार्ड नबर-09 की सभासद डॉली मांगलिक हैं और यहां मतदाताओें की कुल संख्या 1026 है। एडवोकेट फिजा मालिक सुशिक्षित होने के साथ युवा समाजसेवी भी है।



कॉमन सर्विस सेंटर यानी जनसुविधा केंद्र का संचालनक कर रहे भावी प्रत्याशी एडवोकेट फिजा मलिक ने दावा किया है कि वार्ड नंबर-09 में साफ सफाई और प्रकाश व्यवस्था आदि बुनियादी सुविधाएं दिलाना उनके मुख्य मुद्दे हैं। इसके साथ ही इस पूरे वार्ड नंबर-09 में पात्र लोगों को सभी सरकारी योजनाओं और गैर सरकारी योजनाओं का लाभ दिलवाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल हैं। इसके लिए समय समय पर कैंप लगा कर पात्र लोगों को सरकारी और गैर सरकारी योजनाओं का लाभ दिलवाया जाएगा। वार्ड नंबर-08 में राशिद अली, दीपक नागर और दीपक शर्मा चुनावी दौड में शामिल हो चुके हैं। इस वार्ड नंबर-08 में वर्तमान सभासद के तौर पर राजू वर्गर की धर्मपत्नी पुष्प लता हैं और यहां के कुल मतदाताओं की संख्या 1207 है। इनमें राशिद अली एक युवा समाजसेवी के साथ साथ सुशिक्षित भी है। राशिद अली ने बीकॉम तक की शिक्षा हासिल की है और खुद के कारोबार में लगे हुए है।


वार्ड नंबर-08 के भावी प्रत्याशी राशिद अली

>


वार्ड नंबर-06  के भावी प्रत्याशी असलम खान 

वार्ड नंबर-08 के भावी प्रत्याशी राशिद अली ने दावा किया है कि साफ सफाई और प्रकाश व्यवस्था, क्षतिग्रस्त हुई नालियों को दुरस्त कराया जाना आदि बुनियादी सुविधाएं दिलाना उनके मुख्य मुद्दे हैं। इसके साथ ही इस पूरे वार्ड नंबर-08 के पात्र लोगों को सभी सरकारी योजनाओं और गैर सरकारी योजनाओं का लाभ दिलवाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल हैं। वहीं वार्ड नंबर-06 से असलम खान समेत कई लोग चुनाव मैदान में है।

 दनकौर में फिर बसपा का ही परचम लहराएगा-सतवीर नागर

 

>

बसपा के लोकसभा प्रभारी सतवीर नागर ने कहा कि दनकौर में इस बार भी बसपा का ही परचम लहराएगा। नगर निकाय चुनावो में पिछली बार भी बसपा के टिकट पर मास्टर अजय कुमार भाटी चुनाव जीते थे। बसपा हाईकमान के आदेशानुसार बसपा समर्थित प्रत्याशी इस बार भी विजयी होगा। उन्होंने बताया कि इस बार भी जो प्रत्याशी मजबूत होगा और जनकांक्षाओं पर खरा उतरेगा, बसपा समर्थित प्रत्याशी होगा।