BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

श्री आदर्श रामलीला कमेटी सूरजपुर ने भव्य राम की झांकी, शोभायात्रा निकाली

 




26 सितंबर 2022 से 5 बजे से मेला साढ़े 7 बजे से रामलीला का मंचन किया जायेगाः श्रीचंद भाटी


विजन लाइव/सूरजपुर

 श्री आदर्श रामलीला कमेटी सूरजपुर की भव्य राम की झांकी शोभायात्रा रामलीला बाराही मेला मैदान से बाराही रोड, प्रकाश कालोनी से पुलिस चोकी, मेन दादरी रोड, मेन मार्केट से मोहन मंदिर से पुराना बाज़ार से लखनावली रोड से फिर मुख्य बाज़ार से होते हुए वापस रामलीला बाराही मेला मैदान पहुँची। लोगों की भीड़ ने झांकी पर पुष्प वर्षा करते हुए भव्य स्वागत किया गया। झांकी में सबसे पहले गणेश जी भगवान, शिव जी भगवान ,राम परिवार के साथ शेषनाग, हनुमान जी सेना सहित, श्री कृष्ण भगवान, भारत माता की झाँकी, काली की झांकी, गरुड़ जटायू आदि की झांकी बैंड बाँजो के साथ निकाली गयी। 





इस मौके पर श्री आदर्श रामलीला कमेटी के अध्यक्ष श्री श्रीचंद भाटी ने कहा कि 26 सितंबर 2022 से 5 बजे से मेला साढ़े 7 बजे से रामलीला का मंचन किया जायेगा जिसमें श्री कृष्ण गोपाल बृंदावन मथुरा से आये कलाकारों के कुशल निर्देशन में होगी, जिसमें क्षेत्र के हज़ारोंं लोग शामिल होंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से श्री आदर्श रामलीला कमेटी अध्यक्ष श्री चंद भाटी, उपाध्यक्ष भूदेव शर्मा, जयदेव शर्मा, महामंत्री सत्यपाल शर्मा और ओमवीर बैसला, मीडिया प्रभारी पंडित कर्मवीर आर्य, विनोद पंडित, विशाल गोयल, योगेश अग्रवाल, अरुण शर्मा, वीरपाल भगत जी, विनोद भाटी, सुनील सोनिक, राजेश ठेकेदार, संजीव चौहान, रूपेश चोधरी, मोहित शर्मा, भगत सिंह आर्य, अमन त्यागी, निखिल गर्ग, अनिल भाटी आदि दर्जनों लोगों ने झांकी में भाग लिया।