BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

सूरजपुर आर्य समाज मंदिर में सामवेद पारायण यज्ञ कल से शुरू होगा

 

>

सामवेद पारायण यज्ञ सूरजपुर आर्य समाज मंदिर में शुक्रवार 23 सितंबर-2022 से 25 सितंबर-2022 तक संपन्न होगा

विजन लाइव/सूरजपुर

सूरजपुर आर्य समाज मंदिर में सामवेद पारायण यज्ञ इस बार फिर शुरू होने जा रहा है। शुक्रवार 23 सितंबर-2022 से सामवेद पारायण यज्ञ सूरजपुर आर्य समाज मंदिर में शुरू होगा और 25 सितंबर-2022 तक संपन्न होगा। सूरजपुर आर्य समाज मंदिर के प्रधान पंडित मूलचंद आर्य ने बताया कि सूरजपुर आर्य समाज मंदिर में सामवेद पारायण यज्ञ भाद्रपद मास, तिथिनुसार कृष्ण पक्ष, अश्विनए विक्रमी संवत 2080,तादानुसार सृष्टि संवत् 1960853123 दिनांक 23 सितंबर से 25 सितंबर 2022, शुक्रवार, से रविवार तक संपन्न होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि महर्षि दयानन्द सरस्वती जी यज्ञो वे श्रेष्टतम कर्म ;सुख के अभिलाषी को यज्ञ जरूर करना चाहिए। यही कारण है कि सूरजपुर आर्य समाज मंदिर में हर वर्ष की भांति इस बार भी सामवेद पारायण यज्ञ होने जा रहा है। सामवेद पारायण यज्ञ के कार्यक्रम की श्रंखला में सामवेद पारायण यज्ञ प्रातः 8 बजे से 10 बजे तक,भजन प्रवचन प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक, यज्ञ सायं 5 बजे से 6 बजे तक प्रतिदिन, भजन प्रवचन सायं 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक हुआ करेंगें। उन्होंने बताया कि साथ ही 23 सितंबर-2022 को ईश्वर वेद और समाज सुधार सम्मेलन, 24 सितंबर-2022 को राष्ट्र रक्षा एवं भ्रष्टाचार निवारण और महिला सम्मेलन और 25 सितंबर-2022 को गौ रक्षा और महर्षि दयानंद जीवन चरित्र सम्मेलन भी आयोजित किए जाएंगे। इन सम्मलेनों में रामनिवास आर्य, उमेशचंद्र कुलश्रेष्ठ और संगीता आर्य, आचार्य कर्ण सिंह, डा0 राकेश आर्य एडवोकेट आदि उपदेशक भाग लेंगे। जब कि यज्ञ ब्रहमा के रूप में स्वामी श्रद्धानंद जी महाराज पलवल और स्वामी प्रणवनांद सरस्वती दिल्ली उपस्थित रहेंगे। वेदपाठ गुरूकुल के ब्रहमचारियों द्वारा किया जाएगा।

>
सूरजपुर आर्य समाज मंदिर के महामंत्री पंडित धर्मवीर आर्य ने ’’विजन लाइव’’ को बताया कि आर्य समाज मंदिर सूरजपुर में तृतीय सामवेद परायण यज्ञ गत वर्ष की भांति इस बार भी बडे धूमधाम से मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सामवेद परायण यज्ञ में पूर्व केंद्रीय मंत्री गौतमबुद्धनगर के सांसद डा0 महेश शर्मा, दादरी विधायक मास्टर तेजपाल नागर, एमएलसी शिक्षक श्रीचंद शर्मा, पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर, आर्य प्रतिनिधि सभा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजार्य सभा के उत्तर प्रदेश प्रभारी आर्य वीरेश भाटी, आर्य समाज ग्रेटर नोएडा के अध्यक्ष चौधरी धर्मवीर प्रधान और देवमुनि पल्ला, रंगीलाल आर्य बिसरख, रामेश्वर सरपंच, महेंद्र सिंह आर्य बंबावड, अजब सिंह प्रधान जुनपत, आर्य सागर खारी मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। इसके अलावा बलवीर सिंह आर्य प्रबंधक तिलपता, आचार्य कैलाश चंद, कमल सिंह आर्य हबीबपुर, सतीश नंबरदार, सतपाल शर्मा जिला मंत्री भाजपा, नरेश चंद गुप्ता एडवोकेट, महेश शर्मा अध्यक्ष व्यापार मंडल सूरजपुर, बिजेंद्र भाटी साकीपुर, लक्ष्मण सिंघल सूरजपुर, लाला पन्नी, अब्दुल हमीद, अतुल शर्मा एडवोकेट, आनंद आर्य दादरी, प्रधान महेंद्र कुमार आर्य आदि विशिष्ठ अतिथि के रूप में भाग लेंगे।